संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम पर 21 से 25 दिसंबर तक सांसद खेल स्पर्धा का शुभारंभ रविवार को रामलीला मैदान पर मिनी मैराथन से होगा। सुबह छह बजे खेलप्रेमी और शहरवासी रामलीला मैदान पर पहुंच कर मिनी मैराथन में शामिल होंगे। ये जानकारी शनिवार को ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने बैठक के दौरान दी।

खेल महोत्सव समन्वयक दिगम्बर सिंह धाकरे ने बताया कि मैराथन के लिए सभी को संस्थागत निमंत्रण भेजे गए है। जो रामलीला मैदान से पुरानी मंडी, फूल सैयद चौराहा, क्लार्क शिराज होटल, कंपनी बाग होते हुए एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचेगी। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम पर शुरू होंगे पहले दिन 12 खेलो में खिलाडी अपना दमखम दिखाएंगे।

पार्षद गौरव शर्मा ने बताया कि एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम पर 21 से 25 दिसंबर तक सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन होगा। पांच दिवसीय स्पर्धा में महिला व पुरुष वर्ग में मुख्य खेल एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, जूडो, रस्साकसी, हॉकी, कुश्ती, योग, आइस स्टॉक, पिट्टू, हैंडबॉल, टेनिस, शूटिंग, जिमनास्टिक, बॉक्सिंग, तलवारबाज़ी, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती,खो खो, वालीबॉल, महिला क्रिकेट, पावरलिफ्टिंग, शतरंज, मलखंब आदि खेलों का आयोजन किया जाएगा। पुरे आयोजन में लगभग 50 हज़ार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, महापौर आगरा हेमलता दिवाकर, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, महेश शर्मा,नवीन गौतम, शेरा भाई, शरद चौहान, गौरव शर्मा, मुनेंद्र जादौन, रोहित कत्याल आदि उपस्थित रहे।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video




Subscribe to my channel





