संवाददाता अर्जुन रौतेला बलदेव/मथुरा। मंगलवार को बलदेव ब्लॉक में बड़ी ही धूमधाम से चौधरी चरण सिंह का 123 वा जन्मोत्सव बनाया गया।
विधायक प्रतिनिधि बलदेव ब्लॉक चौधरी लेखराज सिंह प्रधान अवैरनी व दर्जनों किसान नेताओ और कार्यकर्ताओं ने चौधरी साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किसान हित में लिए गए निर्डयों को याद किया।

विधायक प्रतिनिधि लेखराज प्रधान ने बताया कि चौधरी साहब हमेशा कहा करते थे कि किसान की एक आँख खेत खलियानों और दूसरी आँख दिल्ली की गद्दी पर होनी चाहिए।
चौधरी साहब का मथुरा से बहुत लगाव था , वे अक्सर मथुरा में आया करते थे और गाँव में रुककर गुड और छाछ से बाजरे की रोटी खाना पसंद करते थे।

अजीत पहलवान, डॉक्टर सतीश और बच्चन पहलवान में बताया कि चौधरी साहब ने किसान की आर्थिक व्यवस्था और समाज सुधार के लिए कार्य किए, उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र को बड़ावे के लिए किसान हित हेतु कार्य किए।

जन्मोत्सव समारोह में विधायक प्रतिनिधि लेखराज प्रधान अवैरनी, अजीत पहलवान अध्यक्ष बालाजी अखाड़ा, बच्चन पहलवान, सतीश चंद, विजेंद्र सिंह तांगर, ओमप्रकाश, नीरज चौधरी, संतोष पहलवान, विकास चौधरी फ़ौजी, प्रशांत पहलवान, हरपाल प्रधान, अजयपाल प्रधान, होशियार प्रधान, महेश तोमर व दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video




Subscribe to my channel





