२८/०१/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
सूरत शहर के वराछा ज़ोन अंतर्गत अश्विनी कुमार रोड स्थित फूल मार्केट में चल रही गुंडागर्दी, हफ्ता वसूली, एकाधिकारयुक्त अवैध प्रशासन एवं लापरवाही की जाँच कर दोषियों के विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्रवाई करने बाबत।
प्रभावित किसानों एवं व्यापारियों द्वारा की गई प्रस्तुतियों के आधार पर सूरत शहर के वराछा ज़ोन अंतर्गत अश्विनी कुमार रोड पर स्थित फूल मार्केट में चल रही अवैध गतिविधियों की जानकारी आपको देना आवश्यक समझते हैं। वर्तमान में यह मार्केट पूरी तरह से असामाजिक एवं अवैध तत्वों के कब्जे में चल रहा है। कुछ व्यक्ति स्वयं को अवैध रूप से संचालक बताकर खुलेआम दादागिरी, हफ्ता वसूली एवं एकाधिकारपूर्ण शासन चला रहे हैं।
इन अवैध संचालकों द्वारा किसानों का माल जानबूझकर खराब हो जाए, इस प्रकार की योजनाबद्ध व्यवस्था की जाती है और बाद में किसानों को उनकी मेहनत की कमाई से वंचित कर उनकी राशि हड़प ली जाती है। इसके परिणामस्वरूप किसान एवं व्यापारी भारी आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं।
इसके अतिरिक्त, असामाजिक तत्वों द्वारा अपनी अनुमति के बिना किसी भी व्यक्ति को फूल मार्केट में व्यवसाय करने नहीं दिया जाता तथा जो कोई इसका विरोध करता है, उसे धमकियाँ दी जाती हैं। पूर्व में एक फूल व्यापारी के साथ सार्वजनिक रूप से मारपीट कर उसे फूल मार्केट से भगा दिया गया था। इस गंभीर आपराधिक घटना के संबंध में प्रभावित व्यापारी द्वारा वराछा पुलिस स्टेशन में दिनांक 27/12/2025 को तथा अश्विनीकुमार पुलिस स्टेशन में दिनांक 18/01/2026 को लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बावजूद आज दिन तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।
इस मामले में प्रभावित किसानों एवं व्यापारियों द्वारा माननीय मेयर साहब के समक्ष भी दो–तीन बार मौखिक रूप से प्रस्तुतियाँ दी गई थीं, किंतु किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि इन अवैध तत्वों को स्थानीय स्तर पर राजनीतिक एवं प्रशासनिक संरक्षण प्राप्त है। ऐसी स्थिति लोकतंत्र, कानून के शासन तथा सामान्य नागरिकों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।
अतः आपश्री से विनम्र किंतु दृढ़ अनुरोध है कि इस संपूर्ण मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर दोषी अवैध संचालकों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, किसानों एवं व्यापारियों को सुरक्षा व न्याय प्रदान किया जाए तथा संबंधित अधिकारियों की लापरवाही की लोकहित में जाँच कर जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
यदि उपरोक्त विषय में तत्काल कदम नहीं उठाए गए, तो यह मामला और अधिक गंभीर रूप धारण कर सकता है। आपश्री के न्यायप्रिय एवं जनहितकारी हस्तक्षेप की हमें पूर्ण आशा है। टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel





