गंगे गौरी पार्क बल्केश्वर में कल होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन के लिए निकाली वाहन रैली आमंत्रण यात्रा

संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा। बाबा बल्केश्वर नाथ हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा 02 फरवरी, सोमवार को दोपहर 1:00 बजे से बल्केश्वर स्थित गंगे गौरी पार्क में आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन के लिए रविवार सुबह गंजी गौरी पार्क से ही पूरे बल्केश्वर क्षेत्र में दो पहिया वाहनों द्वारा विशाल आमंत्रण यात्रा निकाली गई।


सनातन की ध्वजा पताका फहराते और जय श्री राम के नारे लगाते स्कूटर और मोटरसाइकिलों पर सवार बल्केश्वरवासियों ने सभी क्षेत्रवासियों को विराट हिंदू सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।
“हिंदू के सम्मान में, उतरो सब मैदान में” और “जात-पात की करो विदाई, हिंदू हिंदू भाई-भाई” जैसे जोशीले नारों और संदेशों द्वारा हिंदुओं से एकजुट होने का आह्वान किया गया।


रैली का नेतृत्व कर रहे पार्षद हरिओम बाबा ने इस अवसर पर कहा कि ना कोई जात है, ना कोई पात है। संपूर्ण हिंदू समाज अब एक हो रहा है। अब हिंदू डर कर नहीं रहेगा। जो हिंदू को छेड़ेगा, हिंदू उसे अब नहीं छोड़ेगा।
बाबा बल्केश्वर नाथ हिंदू सम्मेलन समिति के अध्यक्ष व युवा समाजसेवी निखिल गोयल ने हिंदुओं से एकजुट होने का आह्वान करते हुए सोमवार दोपहर गंगे गोरी पार्क बल्केश्वर में आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।


आमंत्रण यात्रा में पार्षद हरिओम बाबा, अध्यक्ष निखिल गोयल, महामंत्री स्पर्श जैन, कार्यक्रम अध्यक्ष अनुज गोयल, रमन अग्रवाल, निश्चल गोयल, मुकेश शर्मा, शैलू गौतम, मनीषा भरतिया, ललिता राठौर, ब्रह्मा गुप्ता, प्रथम गोयल, हनी मित्तल, राहुल, केदार ठाकुर, अरुण जैन, कपिल त्यागी, गौरव खंडेलवाल, पियूष गुप्ता, भोला अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, रजुआ भाई, राजा चौधरी, मनोज छाबड़ा, राजेंद्र जी, ब्रजेश सिंह, निर्मल गुप्ता, लक्ष्मी नारायण, अशोक जिंदल और ब्रजेश गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    आगरा के उदीयमान कवि कुमार ललित को गोवा के शासकीय महाविद्यालय में विशिष्ट वक्ता के रूप में मिला सम्मान

    संवादाता अर्जुन रौतेला आगरा। भारत के समुद्र तट पर बसे खूबसूरत गोवा के साँखली स्थित कला, विज्ञान एवं वाणिज्य शासकीय महाविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक हिंदी विभाग तथा हिंदी अनुसंधान…

    केंद सरकार का २०२५ /२६ और २०२६/२७ का बजट गरीब /किसान/ नव युवकों और पिछड़े वर्गों को विकास का स्वपन दिखाती केंद्र की सरकार

    ०२/०२/२०२६  गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महा मंत्री (श्री दर्शन भाई ए नायक ) की नजर में आम बजट पर प्रतिक्रिया देश के…

    Leave a Reply