गुजरात प्रदेश सुरत शहर में बच्चों की तस्करी करती हुई महिलाओं को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

०२/०२/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद शहर से बाल तस्करी का पर्दाफाश होने के बाद अब सूरत में भी केवल 10 दिन की मासूम बच्ची की तस्करी का मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के संभाजी नगर से मात्र 10 दिन की बच्ची को सूरत लाकर बेचने का प्रयास कर रही दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

बताया गया है कि इस मासूम बच्ची को ढाई लाख रुपये में बेचने की योजना थी। गिरफ्तार महिलाओं के द्वारा अलग-अलग व्यक्तियों को मोबाइल फोन पर बच्ची की फोटो और वीडियो भेजे गए थे।

दोनों महिलाओं ने महाराष्ट्र से किसके पास से बच्ची लाई, इसकी *जांच अभी जारी* है। इससे पहले भी इस तरह किसी बच्ची की तस्करी की गई है या नहीं, और भी अन्य दिशा में पुलिस जांच कर रही हैं

क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर श्री जाडेजा, पीएसआई पंढ्यार और उनकी टीम को एक *ठोस सूचना* मिली थी कि सूरत के वेड रोड क्षेत्र में दो महिलाएं एक नवजात बच्ची को कही से लाई हैं और उसे सूरत शहर में किसी को बेचने का प्रयास कर रही हैं। इस *गंभीर अपराध* की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए

*दिनांक 30/01/2026* को वेड रोड स्थित विश्वाम नगर सोसायटी के रॉयल पार्क अपार्टमेंट में प्लॉट नंबर 196–197 में स्थित फ्लैट नंबर G/2 में पुलिस ने छापा मारा जहां से पुलिस को 10 दिन की नवजात बच्ची मिली जिसके साथ दो महिलाएं भी मौजूद थीं दोनों महिलाओं के लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में होने के कारण पुलिस ने इस मामले में दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। पूछ ताछ में पता चला कि इनमें से पहली महिला *अंजलीबेन निर्मलभाई मिश्रा* (उम्र 39 वर्ष) है, जो कि मूल रूप से रायबरेली, उत्तर प्रदेश की निवासी है फिलहाल सूरत के चोकबाजार क्षेत्र में रहती है। अंजली घर में मजदूरी का काम करती है और उसके 22 तथा 16 वर्ष के दो बेटे हैं।

दूसरी महिला लक्ष्मी बेन बालाजी सोन वणे (उम्र 44 वर्ष) है, जो मूल रूप से *महाराष्ट्र के संभाजी नगर (शिर्डी) की निवासी है और फिलहाल जलगांवपुरा के सुमन वंदन आवास* में रहती है। लक्ष्मी *साड़ी कटिंग का काम करती है और उसके 24 वर्ष का एक बेटा और एक बेटी है।ये दोनों महिलाएं पहले अलग-अलग जगहों पर रहती थीं* लेकिन लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में होने के कारण उनकी आपसी पहचान हो गई थी। जांच में यह भी सामने आया है कि वे ऑनलाइन ट्रेडिंग के व्यवसाय से भी जुड़ी हुई हैं महाराष्ट्र के संभाजी नगर से बच्ची लाने के संबंध के विषय जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों महिलाएं *महाराष्ट्र के औरंगाबाद (संभाजी नगर)* गई थीं और वहीं लक्ष्मी के संपर्कों के माध्यम से इस नवजात बच्ची को लाया गया था। इन महिलाओं द्वारा इस मासूम बच्ची को 2 से 2.5 लाख रुपये में सूरत में बेचने की योजना बनाई गई थी वे अलग-अलग *2 से 3 लोगों के संपर्क में* बनी हुई थीं।

जांच के दौरान उनके मोबाइल फोन की कॉल डिटेल की जांच करने पर यह सामने आया कि उन्होंने बच्ची की तस्वीरें खींचकर संभावित ग्राहकों को भेजी थीं शुरुआत में अंजली ने बच्ची को *अपनी ही बताकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास भी किया था, लेकिन उनके पास अस्पताल से जुड़े कोई दस्तावेज न होने के कारण* उसका यह दावा खारिज कर दिया गया।पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अंजली ने शुरुआत में बच्ची को अपनी ही संतान बताया

डीसीपी भावेश रोगीयाने बताया कि प्रारंभ में उसने कहा कि यह बच्ची उसी की है, लेकिन उसके *अपने 22 वर्ष और 16 वर्ष के बच्चे पहले से होने के कारण* यह दावा संदिग्ध लगा और वह डिलीवरी से संबंधित कोई प्रमाण या जन्म का दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी

अधिक पूछताछ और मोबाइल फोन की जांच करने पर उसने *लक्ष्मीबेन सोनवणे का नाम भी बताया* जो मूल रूप से महाराष्ट्र के संभाजीनगर की निवासी है और फिलहाल जलगांवपुरा क्षेत्र में रहती है इन दोनों महिलाओं से बच्ची के बारे में सख्ती से पूछताछ करने पर यह सामने आया कि इस नवजात बच्ची को महाराष्ट्र के औरंगाबाद से किसी व्यक्ति के पास से लाया गया था और उसे 2 से 2.5 लाख रुपये में बेचने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान क्राइम ब्रांच की टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया उन्होंने आगे यह भी स्वीकार किया कि इससे पहले भी वे ऐसे लोगों के संपर्क में थीं जो बच्चियों की खरीद–फरोख्त करते हैं, बच्ची को बेचने के लिए कहां-कहां प्रयास किए गए, और इस पूरे नेटवर्क से जुड़ी अन्य जानकारियों की जांच अभी जारी है।

जांच में यह भी सामने आया है कि अंजली मिश्रा टेलर का काम करती है और इस पूरे मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    आगरा के उदीयमान कवि कुमार ललित को गोवा के शासकीय महाविद्यालय में विशिष्ट वक्ता के रूप में मिला सम्मान

    संवादाता अर्जुन रौतेला आगरा। भारत के समुद्र तट पर बसे खूबसूरत गोवा के साँखली स्थित कला, विज्ञान एवं वाणिज्य शासकीय महाविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक हिंदी विभाग तथा हिंदी अनुसंधान…

    केंद सरकार का २०२५ /२६ और २०२६/२७ का बजट गरीब /किसान/ नव युवकों और पिछड़े वर्गों को विकास का स्वपन दिखाती केंद्र की सरकार

    ०२/०२/२०२६  गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महा मंत्री (श्री दर्शन भाई ए नायक ) की नजर में आम बजट पर प्रतिक्रिया देश के…

    Leave a Reply