संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा। आगरा कॉलेज, आगरा के प्राचार्य द्वारा समरस्त जनसामान्य, विशेष रूप से शिक्षित एवं प्रशिक्षित युवाओं को सूचित किया जाता है कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, आगरा एवं आगरा कॉलेज, आगरा के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 05 फरवरी 2026 (बृहस्पतिवार) को एक दिवसीय, निःशुल्क, मंडल स्तरीय वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है।
यह रोजगार मेला आगरा कॉलेज, आगरा में नवनिर्मित आचार्य गंगाधर शास्त्री मंडपम परिसर स्थल पर प्रातः दस बजे से सायं पाँच बजे तक आयोजित किया जाएगा।
इस वृहद रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 40 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियाँ / नियोजक प्रतिभाग करेंगे, जिनके द्वारा 3000 से अधिक रिक्त पदों के लिए सीधे साक्षात्कार एवं परीक्षा के माध्यम से चयन प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।
रोजगार मेले में निम्नलिखित पदों हेतु चयन किया जाएगाः
असिस्टेंट मैनेजर, ब्रांच मैनेजर, टेली कॉलर, कम्प्यूटर ऑपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड, ड्राइवर, कस्टमर सर्विस एसोसिएट, एच.आर., स्टोर इंचार्ज, सुपरवाइजर, पिकर-पैकर आदि।
इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आई.टी.आई.. पॉलिटेक्निक, बी. टेक, बी.सी.ए., एम.सी.ए. उत्तीर्ण 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।

नियोजकों द्वारा आगरा, दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, अहमदाबाद, जयपुर सहित विभिन्न शहरों एवं औद्योगिक क्षेत्रों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा, जिससे युवाओं को स्थानीय एवं बाह्य दोनों स्तरों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
रोजगार मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपना अद्यतन बायोडाटा (रिज्यूमे), पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्रों की छायाप्रतियाँ साथ लेकर उपस्थित हों।
प्राचार्य ने युवाओं से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण अवसर का अधिकाधिक लाभउठाएँ, समय से उपस्थित होकर रोजगार प्राप्ति की दिशा में ठोस पहल करें। यह रोजगार मेला युवाओं को एक ही मंच पर अनेक रोजगारदाताओं से जुड़ने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा 8868868461
Updated Video




Subscribe to my channel




