संवाददाता अर्जुन रौतेला। आगरा कॉलेज, आगरा में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर-2026 का आज उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह का प्रारंभ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ किया गया। इसके पश्चात NSS स्वयंसेवकों द्वारा लक्ष्यगीत प्रस्तुत किया गया।

उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय कार्यक्रम समन्वयक डॉ. पूनम तिवारी, कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम सहित प्रो. मृणाल शर्मा, प्रो. एस. के. गौतम, प्रो. विजय सिंह, डॉ. पी. बी. झा, प्रो. भूपेंद्र चिकारा, प्रो. ए. के. सिंह, प्रो. एस. के. पाण्डे, डॉ. जय श्री, डॉ. भोपाल सिंह एवं श्री शिव कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि डॉ. पूनम तिवारी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के मूल मंत्र “Not Me But You” पर प्रकाश डालते हुए स्वच्छता, नो प्लास्टिक ज़ोन एवं सामाजिक जागरूकता जैसे समसामयिक विषयों पर स्वयंसेवकों को प्रेरित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम ने कहा कि छात्रों को पर्यावरण संरक्षण से सक्रिय रूप से जुड़ना चाहिए। उन्होंने बताया कि NSS परिवार द्वारा आगामी अवधि में 5000 पौधों का रोपण किया जाएगा तथा स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं कुरीतियों के उन्मूलन जैसे विषयों पर निरंतर कार्य किया जाएगा।

कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. आनंद प्रताप सिंह, डॉ. रवि शंकर सिंह, डॉ. अविनाश जैन एवं कु. ललिता सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। मंच संचालन डॉ. सत्यदेव शर्मा एवं प्रकोष्ठ स्वयंसेवक शिवम सारस्वत द्वारा किया गया।
अतिथियों ने अपने उद्बोधन में स्वयंसेवकों से समाज सेवा, अनुशासन एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासित सहभागिता के साथ “सुनहरे भारत की राह” तथा “विकसित भारत बजट क्विज-2026” में भाग लिया।

समापन सत्र में कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र पाल सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवक मो. कादिर, नीलम, उत्कर्ष निक्की, मोइन एवं करण का विशेष सहयोग रहा। अंत में राष्ट्रगान के साथ उद्घाटन समारोह का समापन हुआ।

इस अवसर पर मीडिया प्रभारी प्रो. गौरव कौशिक सहित प्रो. अमिता सरकार, प्रो. गीता महेश्वरी, प्रो. अनुराग पालीवाल, प्रो. अमित अग्रवाल, प्रो. पी. के. दीक्षित, प्रो. शिव कुमार सिंह, प्रो. श्याम गोविंद सिंह, प्रो. आशीष तेजस्वी, प्रो. अनुराधा नेगी, प्रो. अमित चौधरी, प्रो. के. के. सिंह, प्रो. विश्वाकांत, प्रो. कल्पना चतुर्वेदी, प्रो. रीता निगम, प्रो. अमित रावत, डॉ. रोहित पटवा, डॉ. रंजीत सिंह, डॉ. राम प्रकाश पाल, डॉ. रावेंद्र चौहान, डॉ. अमित यादव, डॉ. माधुरी यादव, डॉ. विष्णु शर्मा, डॉ. मनीष शुक्ला, डॉ. हेमराज, डॉ. अनूप सिंह, डॉ. चेतन गौतम सहित अनेक शिक्षकगण एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video




Subscribe to my channel




