संवादाता अर्जुन रौतेला। जनपद आगरा में आज श्री हरि बोल सेवा समिति की महिला मोर्चा की अध्यक्ष बबीता गोयल के नेतृत्व एवं सीमा सिंघल के निर्देशन में विमल वाटिका, कर्मयोगी, कमला नगर पर थाना कमला नगर की पुलिस के सहयोग से महिलाओं के साथ चर्चा का आयोजन किया गया।

जिसमें कमला नगर थाना की एंटी रोमियो टीम की उप निरीक्षक मनीषा वत्स ने साइबर क्राइम फ्रॉड के बारे में विस्तार से बताया साथ ही महिलाओं को बताया कि किसी भी विपरीत स्थिति में डायल 112 अथवा 1090 नम्बर का प्रयोग करते हुए अपने को सुरक्षित रखें, किसी के बहकावें में आकर धन दोगुना, अथवा सस्ता सोना, चाँदी अथवा अन्य वस्तुएं खरीदने से बचें, किसी भी आपातकालीन स्थिति में आप नि:संकोच होकर पुलिस से सहायता प्राप्त करें।

कार्यक्रम संयोजिका सीमा सिंघल ने बताया कि किसी अनजाने नम्बर से पुलिस, सीबीआई अथवा अन्य अधिकारी का नाम बताकर आपको डिजिटल अरेस्ट करे, अथवा कोई भी आपको ब्लैकमेल करने की कोशिश करे तो भी आपको स्थानीय पुलिस से सीधा संपर्क करना चाहिए।

श्री हरि बोल सेवा समिति महिला मोर्चा की अध्यक्ष बबीता गोयल ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि जब देश की महिलायें शिक्षा, स्वास्थ, राेजगार आदि में सशक्त हो जाएगीं तो निश्चित ही संपूर्ण भारत देश सशक्त हो जाएगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के संस्थापक भोला अग्रवाल, महामंत्री विक्की गर्ग, विनय वर्मा के साथ सपना अग्रवाल, विनीता गोयल, नेहा गोयल, मीडिया प्रभारी अंशिका गुप्ता आदि के साथ विमल वाटिका की सभी महिलाओं ने अपनी महनीय भूमिका निभाई।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video




Subscribe to my channel




