भारत मंडपम में सजेगा भारतीय वस्त्रों का संसार ( ट्रेडस ऑफ भारत) के माध्यम से दुनियां देखेगी भारत का दम ( अध्यक्ष श्री चम्पा लाल बोधरा सी ए आई टी )

१०/०२/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

*भारत मंडपम में सजेगा भारतीय वस्त्रों का संसार*

*‘Threads of Bharat’ के माध्यम से दुनिया देखेगी भारत का दम*

*चम्पा लाल बोथरा C A I T*

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (C A I T) द्वारा आगामी 1 से 4 मई 2026 तक नई दिल्ली के प्रतिष्ठित भारत मंडपम में ‘भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 – Threads of Bharat’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव भारतीय टेक्सटाइल एवं गारमेंट उद्योग को अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों से सीधे जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल सिद्ध होगा।

इस आयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए C A I T की टेक्सटाइल एवं गारमेंट समिति के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री चम्पा लाल बोथरा ने बताया कि इस महोत्सव का प्रमुख उद्देश्य ‘मेक इन इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को वैश्विक स्तर पर प्रभावी ढंग से स्थापित करना है।

उन्होंने कहा, “Threads of Bharat भारतीय पारंपरिक बुनकरों, M S M E इकाइयों और आधुनिक गारमेंट निर्माताओं के लिए अंतरराष्ट्रीय खरीदारों एवं वैश्विक ब्रांड्स से सीधे संवाद और दीर्घकालिक व्यापारिक साझेदारी का एक सशक्त मंच प्रदान करेगा।”

प्रमुख आकर्षण:उत्पादों की व्यापक विविधता:प्रदर्शनी में कॉटन, सिल्क, मैन–मेड फाइबर, रेडीमेड गारमेंट्स, होम टेक्सटाइल, फैशन एवं लाइफस्टाइल उत्पादों की विशाल रेंज प्रस्तुत की जाएगी।

व्यापारिक एवं नीतिगत सत्र:

महोत्सव के दौरान B 2 B मीटिंग्स, एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के साथ संवाद सत्र तथा उद्योग विशेषज्ञों के साथ नीतिगत विचार–विमर्श आयोजित किए जाएंगे।

प्रतिष्ठित संस्थानों की सहभागिता:

आयोजन में स्वास्तिक ट्रेडिंग कंपनी (S.T.C.), The Textile Agency of Global Confidence & Trust तथा Bonaroo Vastr Utsav (Shree Govindam) ‘आधिकारिक टेक्सटाइल पार्टनर्स’ के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

श्री बोथरा ने आगे कहा कि यह महोत्सव केवल व्यापारिक लेन–देन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भारत को वैश्विक मंच पर एक “विश्वसनीय और प्रतिस्पर्धी टेक्सटाइल हब” के रूप में मजबूती से स्थापित करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा।

चार दिनों तक चलने वाले इस भव्य आयोजन में देश–विदेश से हज़ारों उद्योग प्रतिनिधियों, व्यापारियों एवं खरीदारों के शामिल होने की संभावना है।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश के सूरत हवाई अड्डे पर आठ करोड़ रुपए कीमत का हाईब्रिड गांजा और तस्कर गिरफ्तार

    गुजरात प्रदेश के सूरत एयरपोर्ट पर बेंगलुरु से आ रही फ्लाइट से कस्टम और डीआरआई की टीम ने संयुक्त ऑपरेशन में 8 करोड़ रुपये का गांजा जब्त किया था। यह…

    सामवेद पारायण यज्ञ का भव्य आयोजन

    सामवेद पारायण यज्ञ का भव्य आयोजन जिला अलीगढ़ पुण्ढ़ीर फार्म हाउस (बम्बी) गांव बरा कला, विजयगढ़ सासनी रोड, पोस्ट-चंदैया, जिला-अलीगढ़ दिनांक 7 फरवरी से 9 फरवरी तक समय- प्रातः 9…

    Leave a Reply