गुजरात प्रदेश सूरत शहर में चिराग गोटी नामक व्यक्ति पर कई लोगों को डराकर-धमकाकर उगाही और शोषण करने के गंभीर आरोप

टी यन न्यूज 24 गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सूरत शहर में चिराग गोटी द्वारा उगाही, धमकी और मारपीट का गंभीर मामला – 23 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप, पीड़ित का वीडियो हुआ वायरल

सूरत शहर में एक बार फिर संगीन अपराध का मामला सामने आया है। चिराग गोटी नामक व्यक्ति पर कई लोगों को डराने-धमकाने, हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देने तथा भारी रकम की उगाही करने के गंभीर आरोप लगे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, जिग्नेश व्यास नामक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि चिराग गोटी ने उनसे करीब 23 करोड़ रुपये दबाकर रखे हैं। जब पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने उन्हें रिवॉल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।

इस मामले में पीड़ित जिग्नेश व्यास ने अपने साथ हुई यातना और मारपीट का वीडियो सार्वजनिक किया है, जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पीड़ित रोती हुई आंखों से बार-बार माफी मांगता दिखाई देता है, जबकि आरोप है कि चिराग गोटी ने उसके साथ अमानवीय व्यवहार, गाली-गलौच और मारपीट करता रहा तथा लगातार जान से मारने की धमकियां देता रहा है

यह मामला न केवल वित्तीय धोखाधड़ी का है, बल्कि खुलेआम कानून-व्यवस्था को चुनौती देने जैसा भी है। ऐसे में गंभीर आरोपों और सामने आए वीडियो सबूतों के बावजूद यदि समय पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तो आम नागरिकों में भय का माहौल और गहरा जाएगा

पीड़ित ने संबंधित पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कि

आरोपी चिराग गोटी के खिलाफ तुरंत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए,

इस पूरे उगाही नेटवर्क की निष्पक्ष और गहन जांच की जरूरत है

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    पाकुड़: अंतर्राष्ट्रीय कोच शेखर बॉस का जन्मदिन ‘वॉलीबॉल दिवस’ के रूप में मना, रेलवे मैदान में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    पाकुड़ | झारखंड में वॉलीबॉल के ‘भीष्म पितामह’ और अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक शेखर बॉस के जन्मदिन को पाकुड़ में एक उत्सव की तरह मनाया गया। पाकुड़ जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वाधान में…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में इथेनॉल प्लांट को तत्काल चालू करने हेतु गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने मुख्यमंत्री मंत्री और केंद्रीय सहकारीता मंत्री को संबोधित करते हुए लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र भाई पटेल को लिखा पत्र वही उन्होंने बताया कि…

    Leave a Reply