किरावली/आगरा।
श्री श्याम आस्था परिवार, आगरा द्वारा बाबा श्याम की 7वीं डाक निशान यात्रा का शुभारंभ गुरुवार 12 फरवरी को भक्तिभाव एवं उल्लास के साथ किया गया। यह पावन यात्रा आगरा के जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर से प्रारंभ होकर मिठाकुर, किरावली, कोराई टोल प्लाजा तथा फतेहपुर सीकरी होते हुए खाटू श्याम (सीकर), राजस्थान के लिए प्रस्थान करेगी श्याम प्रेमी बाबा का निशान लेकर 14 फरवरी को खाटू धाम पहुंचेंगे बाबा के श्रीचरणों मे निशानों को अर्पित करेंगे।
यात्रा के उपलक्ष्य में बुधवार की रात्रि को पार्क वेली अपार्टमेंट में बाबा के निशान पूजन एवं भव्य श्याम कीर्तन का आयोजन धूमधाम से सम्पन्न हुआ। मधुर भजनों की रसधारा में श्याम प्रेमी भावविभोर हो उठे और पूरा वातावरण ‘हारे के सहारे, बाबा श्याम हमारे’ के जयकारों से गुंजायमान रहा।

स्वागत कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। बाबा के जयकारों से समूचा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगलकामना की प्रार्थना की। इसके साथ ही यात्रा मे परिवार की महिला मंडल को भी शाल व पटका पहना स्वागत किया गया। व महिला शक्ति ने भी यात्रा मे महत्वपूर्ण योगदान दिया

श्रद्धालुओं का मानना है कि बाबा श्याम की डाक निशान यात्रा में सच्चे मन से शामिल होकर की गई प्रार्थना अवश्य स्वीकार होती है। इसी अटूट आस्था के साथ श्याम भक्त खाटूधाम की ओर अग्रसर हुए, जहां वे बाबा के श्रीचरणों में निशान अर्पित कर क्षेत्र एवं समाज के कल्याण की प्रार्थना करेंगे।
Updated Video




Subscribe to my channel





