टेंट, न पंडाल, न कोई भव्यता.. बस भक्ति की बहेगी त्रिवेणी, अध्यात्म की होगी दिव्यता..

संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा। न टेंट, न पंडाल, न सजावट, न कोई भव्यता.. बस भक्ति की बहेगी त्रिवेणी, अध्यात्म की होगी दिव्यता.. गोबर लिपे फर्श पर बैठे होंगे भक्त, वृक्ष तले बैठकर संत बाचेंगे कथा..
जी, हाँ। विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के अंतर्गत तीर्थ कथा आयोजन समिति द्वारा श्री गिरिराज जी की पावन तलहटी में होली के पावन अवसर पर 09 मार्च, रंगपंचमी से सात दिवसीय अलौकिक धार्मिक आयोजन किया जाएगा। परम पूज्य राष्ट्रीय संत श्री चिन्मयानंद बापू जी पौराणिक, रमणीक और प्राकृतिक परिवेश में व्यास गद्दी के स्थान पर एक वृक्ष तले बैठकर भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे।


जिस ब्रजरज में ठाकुर जी ने जगत कल्याण के लिए विभिन्न लीलाएँ कीं, उसी ब्रजरज में विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट से जुड़े छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा सहित देश भर से आए हजारों भक्त श्रद्धालु गोबर लिपे फर्श पर बैठकर भक्ति रस का पान करेंगे.. यह भी महत्वपूर्ण है कि बापू चिन्मयानंद जी किसी फाइव स्टार होटल में नहीं, घास फूस की झोपड़ी में ही विश्राम करेंगे।
विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी और आगरा के प्रमुख समाजसेवी पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वालों ने शुक्रवार को वाटर वर्क्स स्थित अतिथिवन में पत्रकारों को उक्त जानकारी देते हुए जन जागरूकता की दृष्टि से इस दिव्य धार्मिक आयोजन का आकर्षक पोस्टर जारी किया।


मुरारी लाल गोयल ने कहा कि 16 कलाओं के स्वामी पूर्ण अवतार भगवान श्री कृष्ण का चरित्र भौतिकवाद व तनाव में घिरे मानव मन को परम विश्रांति प्रदान करता है। प्रभु की दिव्य कथा के श्रवण से मानव जीवन श्रेष्ठ बनता है। बस इसी उद्देश्य से इस कथा का आयोजन किया जा रहा है।

विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट की ट्रस्टी सुमन गोयल ने आगरावासी भक्तों से अपील की.. चलो चलो गोवर्धन, सुनेंगे प्रभु की कथा। तन मन होगा पावन, दूर होगी हर व्यथा। उन्होंने बताया कि हर दिन शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक कथा होगी। 9 मार्च को सुबह मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी और शाम को मनमोहन का होली महोत्सव आयोजित किया जाएगा। पुरुष भक्तों का ड्रेस कोड धोती कुर्ता रहेगा।

विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वाले, ट्रस्टी श्रीमती सुमन गोयल, मयंक वैद्य, तीरथ कुशवाह, अमित अग्रवाल, राम अग्रवाल, हरिओम गोयल, केएम बंसल, पूर्व पार्षद अमित ग्वाला, कुमकुम उपाध्याय, उदयभान सिंह भदौरिया, विजय वर्मा, सतेंद्र कुशवाह और विश्वनाथ भारद्वाज प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    पाकुड़: अंतर्राष्ट्रीय कोच शेखर बॉस का जन्मदिन ‘वॉलीबॉल दिवस’ के रूप में मना, रेलवे मैदान में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    पाकुड़ | झारखंड में वॉलीबॉल के ‘भीष्म पितामह’ और अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक शेखर बॉस के जन्मदिन को पाकुड़ में एक उत्सव की तरह मनाया गया। पाकुड़ जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वाधान में…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में इथेनॉल प्लांट को तत्काल चालू करने हेतु गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने मुख्यमंत्री मंत्री और केंद्रीय सहकारीता मंत्री को संबोधित करते हुए लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र भाई पटेल को लिखा पत्र वही उन्होंने बताया कि…

    Leave a Reply