संवादाता अर्जुन रौतेला आगरा। आज दिनांक 13 जनवरी 2026 को हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से माइंड क्राफ्ट इनसाइट क्लिनिक द्वारा मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर अपना घर प्रभुजी आश्रम में संपन्न हुआ, जहाँ मानसिक तनाव से ग्रसित महिलाओं को परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में क्लिनिक की मनोवैज्ञानिक ऋतु श्रीवास्तव ने उपस्थित महिलाओं को मानसिक तनाव, अवसाद एवं चिंता से उबरने के सरल एवं प्रभावी उपाय बताए तथा व्यावहारिक अभ्यास कराए। उन्होंने सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने पर विशेष बल दिया।

इस अवसर पर डॉ. सुमन सुराना ने भी महिलाओं से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं और उनका मनोबल बढ़ाया, जिससे वे स्वयं को असहाय महसूस न करें। शिविर की सफलता में अपना घर की मुख्य संयोजिका कांता माहेश्वरी का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में प्रो. डॉ. कैलाश सरस्वत (पैट्रन हेड, हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन), ऋतु श्रीवास्तव, याशिका, सुरभि, मयूरी, आकांक्षा, प्रिया सहित अन्य स्वयंसेवकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह जागरूकता शिविर महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक एवं सार्थक पहल सिद्ध हुआ।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video




Subscribe to my channel





