ब्राह्मण समाज की बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित, कानून संशोधन की मांग।

ब्राह्मण समाज की बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित, कानून संशोधन की मांग।

कोसीकलां।

कोसीकलां में सर्व ब्राह्मण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के सम्मान, धार्मिक भावनाओं और सामाजिक एकता से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री विक्रांत शर्मा (अध्यक्ष) ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने हाल ही में हुई एक घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की और कहा कि इस घटना से समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इस पर उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया तथा प्रशासन से दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कानूनी स्तर पर ठोस कदम उठाए जाएं। इस संबंध में भारत सरकार से संबंधित कानूनों में आवश्यक संशोधन कराने की मांग करने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि समाज की गरिमा, सम्मान और धार्मिक आस्थाओं की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर संगठित रहना होगा। अंत में समाज की एकता बनाए रखने तथा संवैधानिक दायरे में रहकर अपने अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प लिया गया। बैठक शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

आज की इस बैठक में श्री विक्रांत शर्मा (अध्यक्ष), श्री गिर्राज प्रसाद शर्मा, श्री रामकिशन शर्मा (पूर्व प्रधान), श्री यदुवत शर्मा, आर. एन. भारद्वाज, विष्णु दत्त शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, राजकुमार शर्मा, श्री मंगल शर्मा, श्री धर्मवीर शर्मा, श्री श्याम शर्मा, श्री के. के. दीक्षित, श्री पूरन शर्मा, श्री हेतराम शर्मा, श्री सुभाषचंद्र शर्मा, श्री डोरीलाल शर्मा, श्री गोपाल शर्मा, श्री हरिओम शर्मा, श्री हेमंत शर्मा, श्री संजय शर्मा एवं श्री सत्यानारायण जी।
संवाददाता –विष्णु कुमार

चैनल से जुड़ने, खबरों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें।
मो. न. – 8279987958

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    प्रिल्यूड में हुआ ऐतिहासिक , आध्यात्मिक आयोजन : सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पावन अवशेष का पुण्यदायी आगमन

    संवाददाता अर्जुन रौतेला। आगरावासियों को आज, 2 अप्रैल, 2026 को प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल व द आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आयोजित “प्रथम ज्योतिर्लिंग यात्रा” के अंतर्गत हजारों वर्ष प्राचीन सोमनाथ ज्योतिर्लिंग…

    बहराइच * नानपारा पुलिस द्वारा एक वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार *मनोज त्रिपाठी.

    पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा अपराध एवं अपराधियों एवं रोकथाम जुर्म जरायम के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी पुलिस उपाधीक्षक नानपारा…

    Leave a Reply