14/02/2026 गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट भारतीय व्यापार महोत्सव 2026: टेक्सटाइल एवं रणनीतिक पहल के राष्ट्रीय सलाहकार बने चम्पा लाल बोथरा
देश के अग्रणी व्यापारिक संगठन Confederation of All India Traders (C A I T) द्वारा जारी आधिकारिक नियुक्ति पत्र (दिनांक 7 फरवरी 2026) के माध्यम से सूरत के वरिष्ठ कपड़ा उद्यमी एवं अनुभवी संगठनकर्ता चम्पा लाल बोथरा को भारतीय व्यापार महोत्सव (BVM) 2026 के लिए राष्ट्रीय सलाहकार (टेक्सटाइल एवं रणनीतिक पहल) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पत्र भारतीय व्यापार महोत्सव के CEO श्री विक्रांत अबरोल द्वारा जारी किया गया है।
नियुक्ति पत्र के अनुसार श्री बोथरा BVM 2026 से जुड़ी विशेष परियोजनाओं, रणनीतिक पहलों तथा उद्योग–सरकार समन्वय के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वे आंतरिक टीमों, व्यापारिक संगठनों, सरकारी हितधारकों, संस्थानों एवं अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ समन्वय स्थापित कर इस महोत्सव को ऐतिहासिक और वैश्विक स्तर पर प्रभावशाली बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।
CAIT, जो वर्ष 1990 में स्थापित देश का सबसे बड़ा व्यापार महासंघ है, 48,000 से अधिक व्यापारिक संगठनों एवं लगभग 9 करोड़ व्यापारियों और MSME इकाइयों का प्रतिनिधित्व करता है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’, ‘मेक इन इंडिया’ एवं ‘वोकल फॉर लोकल – लोकल फॉर ग्लोबल’ के विज़न को साकार करने के उद्देश्य से आयोजित भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 को विश्व की सबसे बड़ी “Made in India” व्यापार प्रदर्शनी के रूप में विकसित किया जा रहा है।
श्री बोथरा का संगठनात्मक अनुभव व्यापक और प्रभावशाली रहा है। वे FOSSTA (फोस्टा), सूरत के पूर्व महामंत्री रह चुके हैं। वर्तमान में वे C A I T की टेक्सटाइल एवं गारमेंट कमेटी के राष्ट्रीय चेयरमैन, C A I T गुजरात चैप्टर के उपाध्यक्ष, तथा Southern Gujarat Chamber of Commerce and Industry (SGCCI) में ‘टेक्सटाइल ट्रेड’ एवं ‘रिटेल ट्रेड’ के को-चेयरमैन के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
इस अवसर पर श्री चम्पा लाल बोथरा ने कहा कि BVM 2026 के माध्यम से सूरत सहित भारत के टेक्सटाइल एवं व्यापारिक सामर्थ्य को वैश्विक मंच पर सशक्त रूप से स्थापित करना उनका प्रमुख संकल्प है।
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ नरेंद्र प्रताप सिंह कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel




