लायन श्री मनोज अग्रवाल का आकस्मिक निधन, लायंस क्लब आगरा विशाल में शोक की लहर

संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा। लायंस क्लब ऑफ आगरा विशाल के वर्तमान द्वितीय उपाध्यक्ष लायन मनोज अग्रवाल का दिनांक 16 फरवरी 2026 की प्रातः अचानक हृदयाघात (सडन कार्डिएक अरेस्ट) के कारण दुखद निधन हो गया। वे लगभग 58 वर्ष के थे।

स्वर्गीय श्री मनोज अग्रवाल कमला नगर स्थित कावेरी कुंज, आगरा के निवासी थे तथा अपने निजी व्यवसाय से जुड़े हुए थे। वे सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अत्यंत सक्रिय एवं समर्पित व्यक्तित्व थे। लायंस क्लब ऑफ आगरा विशाल में उन्होंने वर्ष 2024-25 में कोषाध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएँ प्रदान की थीं और वर्तमान में क्लब के द्वितीय उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे।

उनके आकस्मिक निधन से लायंस क्लब परिवार एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की गहरी लहर व्याप्त है।

क्लब के अध्यक्ष लायन सुनील गुप्ता, उपाध्यक्ष सीए राकेश अग्रवाल, सचिव अजय मनचंदा, कोषाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल तथा क्लब के पूर्व अध्यक्ष अजय बंसल, संजय बंसल, राजेन्द्र अग्रवाल सहित अन्य सदस्य संजीव अग्रवाल एवं सुनील बंसल ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।

TN NEWS 24 परिवार ईश्वर से प्रार्थना करता है दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    होली व रमजान को लेकर कोसीकलां में पीस कमेटी बैठक, नागरिक सुविधाओं पर चर्चा।

    होली व रमजान को लेकर कोसीकलां में पीस कमेटी बैठक, नागरिक सुविधाओं पर चर्चा। ।। कोसीकलां। ब्रज की विश्व प्रसिद्ध होली पर्व एवं रमजान माह को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और आपसी…

    फैकल्टी ऑफ आगरा के विद्यार्थियों का एडीआरडीई में शैक्षणिक भ्रमण

    संवाददाता अर्जुन रौतेला। फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, आगरा कॉलेज, आगरा के मैकेनिकल इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने एरियल डिलीवरी रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (ADRDE) में एक दिवसीय…

    Leave a Reply