गुजरात प्रदेश सुरत शहर एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा की गई कार्रवाई में आरोपी फरार ₹15 लाख की रिश्वत मांगने का मामला

गुजरात प्रदेश ए.सी.बी. की सफल कार्रवाई फरियादी : एक जागरूक नागरिक

आरोपी

आरोपी नं. (1) विपुल शशिकांतभाई गणेशवाला, कार्यपालक अभियंता, वर्ग–1, लिंबायत ज़ोन, सूरत महानगर पालिका, सूरत।

आरोपी नं. (2) मोहम्मद इस्माइल उर्फ परवाना जमीलखान पठाण (पत्रकार), निष्पक्ष गुजरात पत्रिका (दैनिक अख़बार), सूरत।

अपराध की तिथि : 19/02/2026

रिश्वत मांगने की रकम 15,00,000/-

स्वीकार की गई रिश्वत राशि ₹4,00,000/जो

बरामद की गई

अपराध स्थल : निष्पक्ष गुजरात पत्रिका (दैनिक अख़बार) का कार्यालय, 104, शांति नगर, अंजना इंडस्ट्रीज़, रघुकुल मार्केट के पास, सलाबतपुरा, सूरत।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी के स्वामित्व वाले संतोष सब-इंडस्ट्रियल प्लॉट नं. 134–135 के निर्माण स्थल पर सूरत महानगर पालिका के अधिकारी/कर्मचारी द्वारा दिनांक 10/11/2025 को निषेध आदेश की नोटिस दे गए थे । इसके बाद वापस 13/02/2026 को निर्माण स्थल पर नोटिस चिपकाकर डिमोलिशन (तोड़ फोड़) की कार्रवाई शुरू की गई तथा डिमोलिशन चार्ज के रूप में ₹1,70,000/- वसूल किए गए। आरोपी नं. (1) के निर्देश पर डिमोलिशन की कार्रवाई रुकवाई गई।

इसके पश्चात आरोपी नं. (1) के खास व्यक्ति आरोपी नं. (2) ने फरियादी से बार-बार व्यक्तिगत रूप से मिलकर निर्माण न तोड़ने के एवज में आरोपी नं. (1) को ₹21,00,000/- रिश्वत देने की बात की। बातचीत/मोलभाव के बाद तथा आरोपी नं. (1) से टेलीफोनिक चर्चा अनुसार ₹15,00,000/- रिश्वत की मांग तय हुई। इसमें से 19/02/2026 को ₹4,00,000/- तथा शेष ₹11,00,000/- सोमवार तक देने की बात तय की गई।

अब फरियादी रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने सूरत शहर ए.सी.बी. से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर ट्रैप की योजना बनाई गई। ट्रैप के दौरान आरोपी नं. (2) ने फरियादी से उद्देश्यपूर्ण बातचीत कर ₹4,00,000/- रिश्वत स्वीकार की, लेकिन संदेह होने पर वह राशि लेकर फरार हो गया। जांच के दौरान आरोपी नं. (1) भी नहीं मिला। इस प्रकार आरोपी नं. (1) ने अपने राज्य सेवक पद का दुरुपयोग करते हुए आरोपी नं. (2) के साथ मिलीभगत कर आपराधिक कदाचार किया। अब देखना यह है कि फरियादी को क्या न्याय मिलता हैं

इस कार्यवाही में मौजूद रहे

ट्रैपिंग अधिकारी : श्री के.जे. धडुक, पुलिस इंस्पेक्टर, सूरत शहर ए.सी.बी. पुलिस स्टेशन, सूरत, तथा ए.सी.बी. स्टाफ।

सुपरविजन अधिकारी : श्री आर.आर. चौधरी, सहायक निदेशक, ए.सी.बी. सूरत इकाई, सूरत।

इंचार्ज अधिकारी : श्री बलदेव देसाई, आईपीएस, उप निदेशक, वडोदरा रेंज, वडोदरा के मार्गदर्शन में कार्यवाही हुई

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस स्टेशन के निडर साहसी जाबांज पुलिस इंस्पेक्टर श्री H M गढ़वी का क्राइम ब्रांच में तबादला

    गुजरात प्रदेश सूरत शहर के तीन पुलिस इंस्पेक्टर की आंतरिक बदली हुई हैं जिसमें पांडेसरा आपराधिक पुलिस स्टेशन में पुलिस इंस्पेक्टर श्री जे.आर. चौधरी की नियुक्ति की गई है वही…

    गुजरात प्रदेश के बोटाद के विधायक उमेश मकवाना की विधानसभा सभा में जोरदार प्रस्तुति का हुआ असर बोटाद शहर के लोगों के लिए खुश खबरी

    गुजरात प्रदेश बोटाद विधायक श्री उमेश मकवाना की सफल प्रस्तुति बोटाद जिला और बोटाद शहर के लोगों के लिए खुशखबरी विपक्ष के नेता होने के बावजूद उनकी प्रस्तुति को गंभीरता…

    Leave a Reply