गुजरात प्रदेश के अनेक जिलों के विद्यालयों को मिल रही धमकियों के बीच कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। इसी को लेकर सभी जिला कलेक्टरों, पुलिस प्रमुखों और मुख्य सचिव कार्यालय के डीडीओ के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे उन धमकी भरे ई-मेल्स को लेकर तत्काल कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाएं, जो गुजरात के प्रमुख शहरों में, विशेषकर परीक्षा के दौरान, स्कूलों को बार-बार मिल धमकियां है
अहमदाबाद और वडोदरा सहित कई स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मिलने के बाद, राज्य के मुख्य सचिव संजीव कुमार ने आज सभी पुलिस आयुक्तों, कलेक्टरों और डीडीओ (जिसमें अहमदाबाद भी शामिल है) के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस की।
इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए, जिनमें परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ाना भी शामिल है। परीक्षाएं शुरू होने से पहले हर परीक्षा केंद्र का पूरी तरह से सत्यापन किया जाएगा। छात्रों की भी जांच के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जाएगा। स्कूलों के बाहर पुलिस बल और एंबुलेंस तैनात रहेंगी। इसके अलावा बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड द्वारा परीक्षा से पहले केंद्रों की जांच कर उन्हें सुरक्षित घोषित किया जाएगा। तभी बच्चों को प्रवेश करने दिया जाएगा
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel




