गुजरात प्रदेश सूरत जिले के कोसंबा क्षेत्र स्थित हथौड़ा गांव में गौहत्या किए जाने की सूचना मिलने पर गौ रक्षको ने पुलिस के साथ देर रात मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि रमजान माह के दौरान कथित रूप से गौहत्या की गतिविधि चल रही थी, जिसे रोकने के लिए गौ रक्षक टीम वहां गई थी। इस दौरान वहां पर मौजूद कसाइयों ने पुलिस स्टाफ और गौ रक्षकों पर हमला कर दिया। हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि एक गौ रक्षक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के बाद सूरत जिला एल सी बी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 25 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel



