गुजरात प्रदेश सूरत शहर के वेसु इलाके में स्थित हैप्पी एलिगेंस बिल्डिंग में बालमुकुंद खेतान नामक व्यक्ति ने गुरुवार (24 फरवरी) की शाम अपने परिवार के साथ सामूहिक आत्महत्या कर ली।
वैभव रुंगटा नामक शख्स की प्रताड़ना से तंग आकर परिवार ने ज़हरीली दवा पी ली थी।
इस घटना में बाल मुकुंद खेतान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और एक मासूम बेटी की आज सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
वहीं दूसरी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है।पुलिस जांच के दौरान घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें वैभव रुंगटा नामक शख्स की प्रताड़ना के कारण आत्महत्या करने का उल्लेख प्राथमिक तौर पर सामने आया है।जांच में यह भी सामने आया है कि यह सुसाइड नोट पत्नी ने लिखा था। सामूहिक आत्महत्या की इस घटना से पहले घर में कलह और शोक का माहौल था।इसके बावजूद वैभव की निर्दयता ऐसी थी कि वह बालमुकुंद के ससुराल वालों के साथ सड़क पर आराम से बैठा रहता था।जैसे कुछ हुआ ही न हो, ऐसा व्यवहार करते हुए वह वहीं मौजूद रहा और पूरी स्थिति पर नज़र रखता था सुसाइड नोट में पालतू जानवर, माता और आर्थिक शोषण का जिक्र करते हुए मृतक दंपती द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में कई अहम बातें सामने आई हैं। सुसाइड नोट में उन्होंने अपने पालतू कुत्ते ‘कैंडी’ को लेकर गहरी चिंता जताई है। दंपती ने लिखा है कि उनके निधन के बाद कैंडी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और उसे किसी डॉग शेल्टर या शॉप में मॉडल के तौर पर दे दिया जाए, ताकि उसकी देखभाल सही तरीके से हो सके।
इसके साथ ही सुसाइड नोट में दंपती ने अपने मोबाइल फोन और खरीदे गए नए कपड़ों को मृतक बालमुकुंद की माता तक पहुँ चाने की अंतिम इच्छा भी व्यक्त की है। बालमुकुंद के पिता का पहले ही निधन हो चुका है और उनकी माता पटना में रहती हैं। इसी कारण दंपती ने विनती की है कि उनके मोबाइल और शेष सभी कपड़े उनकी माता को सौंप दिए जाएँ। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी वैभव रुंगटा पिछले छह महीनों से लगातार बालमुकुंद के घर आना-जाना कर रहा था। कई बार वह दिन में दो से तीन बार घर आता था और सुसाइड के दिन भी वह वहीं मौजूद था। सुसाइड नोट में आरोप लगाया गया है कि वैभव बालमुकुंद के क्रेडिट कार्ड का दुरुपयोग कर लगातार खरीदारी करता था।
नोट में यह भी लिखा गया है कि वैभव को कपड़ों का अत्यधिक शौक था और हाल ही में उसने क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर महंगे कपड़ों की खरीदारी की थी। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और सुसाइड नोट के आधार पर हर पहलू से जांच आगे बढ़ाई जा रही है। अब देखना है कि क्या कार्यवाही होती हैं
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel



