गुजरात प्रदेश सुरत शहर में सनातन धर्म प्रेमियों के द्वारा आज सुबह ११ बजे वनीता विश्राम ग्राउंड आठवां गेट से एक विशाल रैली स्वरूप सूरत शहर जिला कलेक्टर को आवेदन सोपा गया इसमें
गौ माता को राज्य माता घोषित करने तथा सूरत जिले के कोसंबा तहसील के हथौड़ा गांव में गौ रक्षकों और पुलिस पर हुए जानलेवा हमले के संबंध मे कार्यवाही करने की प्रचंड मांग की गई समस्त हिन्दू समाज की पूजनीय गौ माता की आए दिन हत्याएं हो रही हैं। जब पुलिस और गौ रक्षक गौ माता को बचाने के लिए आगे आते हैं, तब कसाइयों द्वारा पुलिस और गौ रक्षकों पर जानलेवा हमले किए जाते हैं, जिसमें पुलिसकर्मी और गौ रक्षक घायल होते हैं। इससे पुलिस और गौ रक्षकों का मनोबल टूटता है, जबकि कसाइयों का मनोबल बढ़ता है और वे और अधिक मात्रा में गौवंश की हत्या करते हैं।
इसलिए कसाइयों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग के साथ ज्ञापन सौंपा जाएगा। पुलिस और गौ रक्षकों पर हुए हमलों को हिन्दू समाज कभी भी सहन नहीं करेगा। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात सरकार गौ माता को राज्य माता का दर्जा दे—इस मांग के साथ सूरत शहर और जिले में रहने वाले सभी हिन्दू संगठनों एवं समस्त सनातनी जन एकजुट होकर गौ माता, गौ रक्षकों और पुलिस को न्याय दिलाने हेतु सुरत शहर जिला कलेक्टर से अनुरोध किया इस अवसर पर श्री साजन भरवाड़ श्री गबरू भरवाड़ श्री जय पटेल के साथ सैकड़ो हिंदू वादी संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे
टी यन न्यूज 24 गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel



