गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
( गृह मंत्रीजी, इनका जुलूस निकाला जाए )
अहमदाबाद में एक पत्रकार पर हमला कर मारपीट का वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले श्री उस्मान घांची और उसके सहयोगियों का जुलूस निकाला जाए तथा उनके अवैध निर्माणों पर बुल डोज़र चलाया जाए—ऐसी सार्वजनिक मांग मैं गुजरात राज्य के गृह मंत्री श्री हर्ष संघवी से करता हूँ।
कल दिनांक 01/03/2026 को नारोल–विशाला हाईवे पर, पुरानी Are Vee Denim नामक कंपनी की जमीन के सामने वाले हिस्से में किए गए अवैध निर्माण को लेकर एक गंभीर घटना सामने आई है। उक्त जमीन पर किए गए अवैध निर्माण के संबंध में AMC दक्षिण ज़ोन के एस्टेट विभाग द्वारा धारा 267 के अंतर्गत दिनांक 07/11/2023 तथा धारा 260(2) के अंतर्गत दिनांक 20/11/2023 को श्री उस्मान घांची को नोटिस दिए गए थे। इसके अतिरिक्त, इस अवैध निर्माण के संबंध में AMC के अधिकारी द्वारा जुलाई 2024 में माननीय गुजरात हाईकोर्ट में शपथपत्र भी दायर किया गया है।
इसके बावजूद, श्री उस्मान घांची और उसके सहयोगियों द्वारा एक पत्रकार के साथ सार्वजनिक रूप से मारपीट और गाली-गलौज की गई है, जिसकी आज नारोल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। आश्चर्य की बात यह है कि ये लोग स्वयं को कानून से ऊपर समझते हुए न केवल पत्रकार को मारते हैं, बल्कि अपने साथियों को भी पत्रकार को पीटने और मारपीट का वीडियो वायरल करने के निर्देश देते हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में जमालपुर–खाड़िया सीट से टिकट दिलाने हेतु भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को, जगन्नाथ मंदिर के महंत श्री दिलीप दासजी महाराज द्वारा श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट के लेटरहेड पर श्री उस्मान घांची के पक्ष में सिफारिश की गई थी। इसके अलावा, वर्ष 2018 में श्री दिलीप। दासजी महाराज एवं अन्य ट्रस्टियों ने सभी नियमों को दर किनार कर श्री जगन्नाथ मंदिर की करोड़ों रुपये की जमीन बेहद कम/नाम मात्र कीमत पर उनके पारिवारिक भाई श्री यासीन घांची को सौंप दी। (इस संबंध में मैंने पूर्व में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रमाण प्रस्तुत किए थे।) मंदिर की यह जमीन वापस लेने की लड़ाई जारी है। यदि लगभग 200 करोड़ रुपये के इस भूमि घोटाले की SIT जांच कराई जाए, तो कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।
एक पत्रकार को सार्वजनिक रूप से पीटने वाले (पत्रकार के सिर पर सरिए से वार किया गया है और उन्हें छह टांके आए हैं) तथा स्वयं को कानून से ऊपर मानने वाले ऐसे लोगों का जुलूस निकाला जाए और उनके सभी अवैध निर्माणों (जिनका विवरण A M C दक्षिण ज़ोन के एस्टेट विभाग से उपलब्ध है) पर बुलडोज़र चलाया जाए—ऐसी सार्वजनिक मांग मैं गुजरात राज्य के गृह मंत्री श्री हर्ष संघवी से करता हूँ।
अतुल दवे – 81609 98177
(सामाजिक कार्यकर्ता – अहमदाबाद)
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel



