गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश सूरत शहर में ट्रैफिक की समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। खासकर वराछा, कतारगाम और पांडेसरा जैसे व्यस्त इलाकों में अवैध कब्जों के कारण वाहन चालकों को रोज़ाना ट्रैफिक की गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसी ही स्थिति क्षेत्रीय नगर निगम ने अल थान खाड़ी से दक्षेश्वर मंदिर चार रस्ता तक देखने को मिल रही थी।
इस गंभीर समस्या के अस्थाई समाधान के लिए सूरत महानगरपालिका और ट्रैफिक पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से एक बड़ा अभियान चलाया गया, जिसमें सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों और अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई की गई
क्षेत्रीय नगर निगम ने अल थान खाड़ी से जुड़ा यह मुख्य मार्ग आसपास के रिहायशी इलाकों और छोटे औद्योगिक इकाइयों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण रास्ता है। पिछले काफी समय से स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों द्वारा शिकायत की जा रही थी कि इस मार्ग पर फुटपाथ और आधी सड़क पर अवैध कब्जे कर लिए गए हैं। भारी-भरकम ठेले और छोटे दुकानदारों ने सड़क किनारे अस्थाई रूप से कब्जा कर रखा था। अवैध अतिक्रमण व ट्रैफिक में बाधा डालने वालों पर की गई सख्त कार्रवाई
अवैध अतिक्रमण के कारण हो रही परेशानियों को दूर करने के उद्देश्य से आज व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया। इस कार्यवाही में ट्रैफिक पी.आई. ए.सी.डी. प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि सूरत शहर में ट्रैफिक का सही तरीके से नियमन हो और किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण या ट्रैफिक में बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए आज सूरत महा नगर पालिका के सहयोग से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। इस अभियान के तहत दक्षिणेश्वर मंदिर चार रास्ता क्षेत्र से लेकर अल्थान खाड़ी ब्रिज तक के मार्ग पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई की गई। मार्गो पर लगाए गए लारी-गल्ले एवं अन्य प्रकार के अतिक्रमणों को सुरत महा नगर पालिका द्वारा हटाया गया। इसके साथ ही, जिन दो-पहिया एवं चार-पहिया वाहनों को गलत तरीके से मार्ग पर या सार्वजनिक स्थानों पर पार्क कर ट्रैफिक में अवरोध पैदा किया गया था, उन वाहनों को क्रेन के माध्यम से हटाया गया।
वहीं अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ट्रैफिक में बाधा उत्पन्न करने या अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम (M V एक्ट) के तहत भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे और किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियम उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सार्वजनिक मार्गो पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel




