गुजरात प्रदेश गृह विभाग ने ३७ आई पी एस अधिकारियों का विभिन्न जगहों पर किया तबादला राज्य सरकार ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उठाए कदम

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश में I P S अधिकारियों के तबादले किए गए राज्य सरकार द्वारा बड़े स्तर पर ट्रांसफर किए गए। जिसमें

श्री शमशेर सिंह की सिविल डिफेन्स में डायरेक्टर के रूप में नियुक्ति।

कमांडेंट जनरल होम गार्ड्स के रूप में भी नियुक्ति।

पहले श्री शमशेर सिंह पुलिसिंग की दौड़ में थे।

श्री अशोक कुमार का गांधीनगर में C I D इंटेलिजेंस के I G P के रूप में ट्रांसफर।

श्री गणपत दीप गंभीर के पास गांधीनगर स्टेट मॉनिटरिंग सेल का अतिरिक्त चार्ज।

श्री गौतम कुमार परमार का गांधीनगर C I D क्राइम में I G P के रूप में ट्रांसफर।

श्री राधवेंद्र वत्स का अहमदाबाद रेंज I G P के रूप में ट्रांसफर।

श्री निलेश जाधडिया का वडोदरा शहर J C P के रूप में ट्रांसफर।

श्री दीपक कुमार मेघाणी का A C B अहमदाबाद में जॉइंट डायरेक्टर के रूप में ट्रांसफर।

श्री महेंद्र बगड़िया का सूरत शहर सेक्टर- 2 में एडिशनल C P के रूप में ट्रांसफर।

श्री हितेश कुमार जोयसफ़ की गांधीनगर में D I G इंटेलिजेंस -1 के रूप में नियुक्ति।

डॉ. श्री तरुण दुग्गल की अहमदाबाद में एडिशनल कमांडेंट, एसओजी पुलिस के रूप में नियुक्ति।

श्री चैतन्य मंडलिक की राजकोट शहर में एडिशनल C P के रूप में नियुक्ति।

राजकोट रेंज को मिले नए आईजी –श्री निलिप्त राय की नियुक्ति

गुजरात सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव करते हुए राजकोट रेंज के नए पुलिस महानिरीक्षक (I G P) के रूप में कड़क और कुशल छवि वाले आईपीएस अधिकारी श्री निलिप्त राय की नियुक्ति की है।

इस नियुक्ति के माध्यम से राज्य सरकार ने कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा अपराध के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का स्पष्ट संदेश दिया है।

गुजरात में 37 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है।

इस बीच एक पीएसआई को जुए के अड्डे पर छापेमारी के बाद निलंबित किए जाने की संभावना भी जताई जा रही है है।

राज्य सरकार ने उन्हें सूरत महानगरपालिका (S M C) से हटा दिया है।

वहीं, श्री शमशेर सिंह को सेवानिवृत्ति से 25 दिन पहले नई पोस्टिंग दी गई है।

बताया जा रहा है कि दो महीने पहले ही जुए के अड्डे पर छापा मारा गया था।

गुजरात गृह विभाग द्वारा राज्य के पुलिस तंत्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 37 आईपीएस अधिकारियों के सामूहिक तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। इस फेरबदल में कई महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों को अपग्रेड और डाउन ग्रेड किया गया है।

इस व्यापक तबादले में राज्य के कई महत्वपूर्ण विभागों में भी बदलाव किए गए हैं।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    उत्तराखंड के चम्बोली जिले के थराली बद्रीनाथ वन प्रभाग विस्तार में लगी भयंकर आग:: आग पर कंट्रोल करना हो रहा मुश्किल

    टी यन न्यूज 24 संवाद दाता राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट उत्तराखंड प्रदेश के चमोली जिले में थराली बद्रीनाथ वन प्रभाग के मध्य पिंडर रेंज के जंगलों में भीषण आग…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस सर्वेलेंस टीम के द्वारा होली के रंग में भंग डालते हुए बमरोली गांव स्थित एक मकान पर छापा मारकर वियर की बोतलों के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश के सूरत शहर में पांडेसरा पुलिस स्टेशन के सर्विलेंस टीम ने होली के रंग में भंग डालते हुए बमरोली गांव के…

    Leave a Reply