गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश सुरत शहर के डिंडोली विस्तार में स्वामीनारायण मंदिर के बाथरूम से दो कॉलेज छात्राओं के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जांच में इस मामले को सामूहिक आत्महत्या की होने की आशंका जताई जा रही है। सूरत के डिंडोली स्थित स्वामिनारायण मंदिर में दो छात्राओं की रहस्यमयी मौत मृत युवतियों की पहचान 18 वर्षीय रोशनी शरद शिरसाठ और 20 वर्षीय जोसना अतुल चौधरी के रूप में हुई है। दोनों बचपन की सहेलियां थीं और उधना सिटीज़न कॉलेज में पढ़ाई करती थीं। बताया जा रहा है कि कल सुबह करीब 7:00 बजे दोनों युवतियां कॉलेज के लिए घर से निकली थीं। बाद में मंदिर के बाथरूम से उनके शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और घटना के पीछे की वास्तविक वजह जानने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है। दोपहर 12:30 बजे के बाद उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया था। परिवार द्वारा बार-बार फोन करने के बावजूद फोन न उठाने पर, परिवार ने तकनीक की मदद से मोबाइल लोकेशन (Mobile Location) ट्रेस की। लोकेशन ट्रेस करने पर वह डिंडोली के स्वामीनारायण मंदिर की आने पर परिवार के सदस्य तुरंत वहां पहुंचे। जांच के दौरान मंदिर के बाथरूम (Bathroom) की लाइट चालू होने के बावजूद दरवाजा अंदर से बंद मिलने पर संदेह हुआ। दरवाजा तोड़ते ही दोनों युवतियां मृत अवस्था में पाई गईं।
CCTV फुटेज और पुलिस जांच
पुलिस जांच में सामने आए सीसीटीवी (CCTV Footage) के अनुसार, दोनों युवतियां सवा सात बजे मोपेड (Moped) पर मंदिर परिसर में प्रवेश करती दिखी थीं। उसके बाद 7:30 बजे वे साथ साथ वे बाथरूम की तरफ जातीं और अंदर से दरवाजा बंद करती नजर आई थीं। डिंडोली पुलिस पुलिस ने लाश का कब्जा लेकर पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेजकर आगे कि कार्यवाही रही है पोस्मार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि आत्महत्या या हत्या है फिलहाल पुलिस कार्यवाही चालू है
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel




