// भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ विजन को लेकर C A I T की बड़ी पहल; दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय राजदूतों के साथ विशेष बैठक*सम्पन्न //
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण (Vision) को साकार करने की दिशा में आज, 7 मार्च 2026 को नई दिल्ली में एक विशेष आयोजन किया गया CAIT के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल की अध्यक्षा में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न देशों के राजदूत (Ambassadors), उच्चायुक्त (High Commissioners), ट्रेड एवं इकोनॉमिक काउंसलर तथा अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख उपस्थित रहे
कार्यक्रम के दौरान भारतीय व्यापार मिशन के CEO श्री विक्रांत अबरोल ने अपने वक्तव्य में बताया कि यह बैठक 12 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाले ‘भारतीय व्यापार महोत्सव’ की विशेष तैयारियों के लिए आयोजित की गई थी। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव के माध्यम से विभिन्न देशों के साथ मिलकर व्यापारिक समझौतों (FTA) और नई बिज़नेस अवसरों (Business Opportunities) पर काम किया जाएगा, ताकि आगामी एग्जीबिशन में दुनिया भर के प्रतिष्ठित और गुणवत्ता वाले खरीदारों (Buyers) की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
भारतीय व्यापार महोत्सव के Advisor (Textiles & Strategic Initiatives) के श्री चंपालाल बोथरा ने इस आयोजन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह मंच भारतीय व्यापारियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से सीधे जोड़ने का एक ऐतिहासिक अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में सूरत का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रमुख कपड़ा उद्यमी श्री राजेश बंसल, श्री निहार बंसल और श्री भरत हरियाणवी विशेष रूप से उपस्थित रहें। साथ ही अंतरराष्ट्रीय टेक्सटाइल फैशन डिजाइनर श्री मति रूमा देवी भी इस बैठक में भाग लिया और भारतीय वस्त्र उद्योग को वैश्विक पहचान दिलाने पर चर्चा किया।
यह भव्य कार्यक्रम आज शाम 7:00 बजे से रोज गार्डन, इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC), लोधी रोड, नई दिल्ली में आयोजित किया गया जिसके पश्चात सभी अतिथियों के लिए डिनर और कॉकटेल का भी प्रबंध किया गया था
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel




