गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश में इस समय मुस्लिम समाज के लोगों का रमजान महीना होने पर सूरत शहर के राजमार्गों पर रात के समय फुटपाथ पर ठेले लगाकर रोज़गार चलाकर अपने परिवार का जीवन यापन करने वाले ठेला विक्रेताओं को पुलिस द्वारा हटा दिया गया है। इस स्थिति में रोज़गारी का ज़रिया बंद हो जाने से उन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
इन हालात को देखते हुए और पवित्र रमज़ान महीने के चलते इन ठेलेवालों को फिर से यहां रोज़गार करने की अनुमति दी जाए, इस मकसद से पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई गई है।
सामाजिक अगुवाई असलम सायकलवाला ने पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत को एक आवेदन पत्र देकर अवगत कराया है कि अभी मुस्लिम समुदाय का पवित्र रमज़ान का महीना चल रहा है। आगामी 21 मार्च को ईद मनाई जाने की संभावना है।
रमज़ान के महीने में पुलिस प्रशासन और सूरत मनपा के सकारात्मक रवैये की वजह से मुस्लिम बहुल इलाकों में देर रात तक खाने-पीने की चीजें और अन्य जीवन आवश्यक चीजें बेचने वाले ठेलेवालों को रोज़गार करने की अनुमति देने की मांग की गई है। सुरत शहर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नगर सेवक श्री असलम भाई सायकल वाला ने सूरत शहर पुलिस कमिश्नर से उपरोक्त विषय में अनुरोध किया है
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel

