बहराइच नगर में अवैध रूप से रायपुर राजा में चल रहे अमर क्लीनिक पर प्रशासन द्वारा अवैध क्लीनिक को सील करने की की गई कारवाई, स्थानीय लोगों ने जिला अधिकारी से शिकायत की थी जेल रोड़ पर इस क्लीनिक का संचालन आर पी चौधरी द्वारा संचालित किया जा रहा था आज बुधवार नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद व स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी अनुराग वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और सिलींग की कार्यवाही की गई l
बिना डिग्री के डाक्टर चला रहा था क्लीनिक, मौके पर डिग्री नही दिखा पाये डाक्टर, बाहर लगे हुए क्लीनिक बोर्ड पर नही लिखा पाया गया डिग्री
इस सीलिंग की कार्रवाई में प्रशासनिक अधिकारी सीओ सिटी नरायन दत्त मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर अमर क्लीनिक पर जांच कर पाया गया कि क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन नही था, और मौके पर डाक्टर डिग्री नहीं दिखा पाने के कारण क्लीनिक पर सील करने की कार्यवाही करते हुए क्लीनिक को सील कर दिया गया है l मनोज त्रिपाठी बहराइच l
Updated Video




Subscribe to my channel


