गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश सुरत रेल्वे स्टेशन विस्तार में प्रेम संबंध टूटने के कारण एक युवती ने आत्महत्या कर ली है। 21 वर्षीय युवती का 17 वर्षीय युवक के साथ प्रेम संबंध था और दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे। करीब 6 महीने पहले युवक के परिवार को इस संबंध की जानकारी मिल गई थी।
इसके बाद युवक के माता-पिता ने उसे समझाया कि वह युवती से दूर रहे। लेकिन जब युवक ने यह बात युवती को बताई, तो युवती काफी आहत हो गई। युवती को लगा कि अब युवक उससे प्रेम नहीं करता। इस बात से दुखी होकर युवती ने यह कदम उठा लिया।
घटना की जानकारी मिलने पर सूरत रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और युवती के परिवार तक भी सूचना पहुंचाई गई है।
जांच के दौरान सामने आया कि युवती के परिवार को भी इस प्रेम संबंध की जानकारी थी, लेकिन परिवार ने इसका विरोध नहीं किया था। इसके बावजूद युवती ने 6 मार्च 2026 को सूरत रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल इस मामले में रेलवे पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel



