आगरा कॉलेज, आगरा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का भव्य आयोजन सम्पन्न

अर्जुन रौतेला आगरा। आज दिनांक 17 मार्च 2026 को आगरा कॉलेज, आगरा में प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम की अध्यक्षता में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का भव्य एवं प्रेरणादायक आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार एवं अनुसंधान के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।

कार्यक्रम के अंतर्गत मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। एस.एम.एल. गुप्ता मेमोरियल अवॉर्ड, एयर कमोडोर अशोक कुमार मेमोरियल अवॉर्ड तथा तारा चंदन मेमोरियल अवॉर्ड के अंतर्गत एम.एससी. प्रीवियस एवं एम.एससी. फाइनल के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को नगद धनराशि एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहने हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के कंप्यूटर साइंस विभाग के निदेशक प्रो. मनु प्रताप सिंह रहे, जिन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के वर्तमान परिप्रेक्ष्य एवं भविष्य की संभावनाओं पर अत्यंत ज्ञानवर्धक व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केवल एक तकनीक नहीं, बल्कि भविष्य की दिशा तय करने वाली शक्ति है। आज के युग में डेटा, मशीन लर्निंग और नवाचार के माध्यम से हम समाज की जटिल समस्याओं का समाधान खोज सकते हैं। विद्यार्थियों को तकनीक के साथ नैतिकता और मानवीय मूल्यों का संतुलन बनाए रखना चाहिए, तभी विज्ञान का वास्तविक उद्देश्य पूर्ण होगा।”

प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वैज्ञानिक सोच एवं नवाचार को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान केवल एक विषय नहीं, बल्कि जीवन जीने का दृष्टिकोण है, जो समाज के विकास का आधार है। जिज्ञासा, तर्कशीलता और प्रयोगधर्मिता ही किसी भी राष्ट्र को प्रगति के पथ पर अग्रसर करती है।”

कार्यक्रम का संचालन प्रो. आशीष कुमार द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।

रसायन विज्ञान संकाय के विभागाध्यक्ष प्रो. संचिता सिंह ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।

इस अवसर पर प्रो. एस.एम.एल. गुप्ता के सुपुत्र आर.के. अग्रवाल ने अपने पिता की स्मृतियों को साझा करते हुए भावपूर्ण उद्बोधन दिया। कार्यक्रम के समापन पर प्रो. अवधेश कुमार जौहरी एवं प्रो. अमित अग्रवाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापकगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से प्रो. संजय कुमार, प्रो. कल्पना चतुर्वेदी, प्रो. विनीता गुप्ता, प्रो. स्मिता चतुर्वेदी, प्रो. एस. एस. खिरवार, प्रो. भूपेंद्र सिंह, प्रो. महेंद्र सिंह, प्रो. अमित चौधरी, डॉ. आरसी वर्मा, डॉ. हृदयेश कुमार, डॉ. सपना तोमर, गौरव एवं डॉ. निधि जौहरी सहित अन्य गणमान्य शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ, जिसने उनमें विज्ञान एवं अनुसंधान के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    पिछली मानसून के दौरान जनता में उठे सड़क-रास्तों तथा उनकी गुणवत्ता संबंधी मुद्दे की जांच के लिए मुख्यमंत्री स्तर पर गठित हाई-लेवल कमेटी की रिपोर्ट में बीलीमोरा नगरपालिका में साबित हुए भ्रष्टाचार पर विभागीय आदेशों का पालन न होने तथा भ्रष्ट अधिकारियों को क्लीन चिट दिए जाने के मामले में तत्काल जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक

    गुजरात प्रदेश के बीलीमोरा नगर पालिका में सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में पाए गए भ्रष्टाचार के संबंध में कार्रवाई की मांग करते हुए गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर में उत्तर भारतीय समुह विवाह समिति द्वारा द्वितीय सामुहिक विवाह समारोह का सफल आयोजन विधायक/ मेयर नगर सेवक की रही उपस्थित

    गुजरात प्रदेश सूरत शहर के गोडादरा क्षेत्र में उत्तर भारतीय सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया गुजरात प्रदेश सूरत शहर के गोडादरा क्षेत्र में शनिवार को उत्तर भारतीय संस्कृति…

    Leave a Reply