गुजरात प्रदेश अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर के करोड़ों रुपए की जमीन कौड़ियों के भाव में बेचे जाने पर ट्रस्टियों के ऊपर लगे इल्जाम ( श्री अतुल भाई दवे सनातनी एवं सामाजिक कार्यकर्ता )

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर की करोड़ों की भूमि से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है जिसमें करोड़ों रुपए की जमीन कौड़ियों के दाम पर ट्रस्टी द्वारा बेचा जा रहा है

अहमदाबाद के श्री जगन्नाथ मंदिर की करोड़ों रुपये मूल्य की भूमि को कथित रूप से बेहद कम कीमत पर मुस्लिम पक्ष को सौंपे जाने का गंभीर आरोप सामने आया है। इस मामले में कई बार शिकायतें और प्रस्तुतियां किए जाने के बावजूद मंदिर के महंत और ट्रस्टियों द्वारा संबंधित भूमि को वापस लेने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

इतना ही नहीं, इस पूरे प्रकरण की जानकारी होने के बावजूद भी गुजरात सरकार द्वारा वर्षों से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

इस महत्वपूर्ण विषय को ध्यान में रखते हुए “श्री जगन्नाथ मंदिर बचाओ समिति” का गठन किया गया है। समिति ने निर्णय लिया है कि इस मुद्दे को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी के समक्ष उठाया जाएगा।

समिति द्वारा निम्नलिखित कदम उठाए जाएंगे:

इस कथित घोटाले की पूरी जानकारी और मांगों के साथ प्रधानमंत्री को 10 लाख पत्र भेजे जाएंगे।

जनसमर्थन जुटाने के लिए मिस्ड कॉल अभियान शुरू किया जाएगा।

आगामी सप्ताह में पूज्य संतों की उपस्थिति में एक पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें आगे की रणनीति की घोषणा की जाएगी।

समिति ने इस मुद्दे को जनहित और धार्मिक आस्था से जुड़ा अत्यंत गंभीर विषय बताते हुए न्याय की मांग की है वहीं पर गुजरात राज्य के सनातनी सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी वीडियो जारी कर विस्तृत जानकारी दी है

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के महा नगर पालिका में पान मसाला विमल गुटका को लेकर डबल नीति से लोग परेशान म्युनिसिपल कमिश्नर श्री ध्यान दें

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत महा नगर पालिका में तंबाकू नियंत्रण को लेकर दोहरी नीति आखिर क्यूं सूरत शहर में एक अजीब और चिंताजनक स्थिति…

    बहराइच *मटेरा थाना क्षेत्र के नानपारा – बहराइच हाइवे पर बाइक चालक पति को व पत्नी तथा बच्चे को ट्रक ने मारी टक्कर दो की दर्दनाक मौत *मनोज त्रिपाठी.

    हरदी थाना क्षेत्र के महसी गांव निवासी सोनू निषाद (25) वर्ष 2 दिन पहले अपनी पत्नी मंगला (23) वर्ष दो वर्ष के बेटे शिवा के साथ बाइक से अपने ननिहाल…

    Leave a Reply