गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश के जूनागढ़ के मधाड़ा-मंगलपुर सड़क पर एक इनोवा कार के पलटने से तीन लोग घायल हो गए वही बड़ी मात्रा में विदेशी शराब भी गाड़ी से बरामद की गई है
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इनोवा कार में शराब होने के संदेह पर उसका पीछा किया। पुलिस जब फिल्मी अंदाज में पीछा कर रही थी, तभी तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते समय चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार पलट गई। पलटने पर कार के अंदर रखी कई शराब की बोतलें टूट गईं। कार से कुल पांच लोग बाहर निकले, जिनमें से दो खेतों में भाग गए। तीनों घायल आरोपियों को इलाज के लिए केशोद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से लगभग ₹2,14,000 की शराब जब्त की है।
घायलों में देवराज कोडियार, नयन वंश और बालू कोडियार शामिल हैं, जिनका फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, अन्य दो आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel




