गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट प
दिनांक: 21 मार्च 2026
गुजरात प्रदेश अहमदाबाद: दो साल पुरानी रंजिश में खूनी खेल, खोकहरा में युवक पर जानलेवा हमला
अहमदाबाद: शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच पूर्वी क्षेत्र के खोकहरा इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने की गंभीर घटना सामने आई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 17 मार्च 2026 की रात करीब 11:30 बजे प्रथम उपाध्याय और उसका मित्र यशवंत परिहार एक्टिवा से खोकहरा सर्कल के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान मेगा आश्रय फ्लैट के पास बाइक पर आए असामाजिक तत्वों ने उनकी चलती गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे दोनों संतुलन खोकर गिर पड़े।
घटना का विवरण:
गिरने के बाद दोनों युवकों ने अपनी जान बचाने के लिए अलग-अलग दिशाओं में भागने की कोशिश की। यशवंत परिहार मेगा आश्रय फ्लैट की ओर भाग निकला, जबकि हमलावरों ने प्रथम उपाध्याय को घेर लिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसके पेट के दाहिने हिस्से में धारदार चाकू से कई वार कर उसे जान से मारने का प्रयास किया।मुख्य आरोपी:निरंजन चौहान
साहिल मनोज परिहार
सौरव ठाकुर
सतीश पांडे
जयसिंह लालसिंह राजपूत
रोहित उर्फ राहुल जयसिंह राजपूत है
इस घटना के पीछे दो साल पुरानी मामूली बात—एक होटल में डोसा खाने को लेकर हुई कहासुनी—को कारण बताया जा रहा है। आरोपियों ने इस छोटी सी बात की रंजिश रखकर बदला लेने की योजना बनाई और पीड़ितों की पहले से रेकी कर इस हमले को अंजाम दिया।
फरियादी पक्ष का आरोप:
पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन्होंने पहले भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और जान का खतरा होने के चलते सुरक्षा की मांग की थी। यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो यह घटना टल सकती थी।
घटना के बाद घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। खोकहरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अब तक छह आरोपियों में से केवल दो को ही गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
इस घटना ने न केवल शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर चिंताएं उत्पन्न की हैं। आरोपीयों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel




