गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
युद्ध जैसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए गुजरात वीवर्स एसोसिएशन का महत्वपूर्ण निर्णय
गुजरात वीवर्स एसोसिएशन द्वारा वर्तमान युद्ध जैसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए उद्योग को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। प्रमुख श्री अशोक भाई जीरावाला के
निर्णय के अनुसार अब फैक्ट्रियों में केवल एक शिफ्ट चलाई जाएगी, जो 12 घंटे की होगी। साथ ही उत्पादन में कटौती करने का भी सुझाव दिया गया है, ताकि उद्योग पर अनावश्यक दबाव न पड़े।
एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य उद्योग को स्थिर बनाए रखना और कारीगरों (वीवर्स) का संरक्षण करना है। कारीगरों को हर हाल में संरक्षित रखना अनिवार्य बताया गया है।
यह निर्णय 1 अप्रैल 2026 से लागू किया जाएगा।
एसोसिएशन ने लंबी अवधि तक युद्ध जैसी स्थिति बने रहने की आशंका भी व्यक्त की है और सभी वीवर्स से अपने उत्पादन के संबंध में स्वयं निर्णय लेने की अपील की है। वही
साथ में यह भी कहा गया है कि यदि कोई इकाई अपनी फैक्ट्री बंद करना चाहता है, तो वह वीवर्स एसोसिएशन के दिशा-निर्देशों के अनुसार ऐसा कर सकता है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले विवर्सो (Viverso) की ओर से गूगल रिव्यू फॉर्म के माध्यम से निर्देश जारी किए गए थे, जिसमें अवकाश लेने, 15 दिन तक काम जारी रखने या 12 घंटे की शिफ्ट में फैक्ट्री चलाने जैसे विकल्प मांगे दिए गये थे। अब देखना है कि विवर्स मिलकर क्या कदम उठाते हैं
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel




