डेंटल सर्जन भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित, चेक करें

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने स्वास्थ्य विभाग में डेंटल सर्जन (क्लास-2) के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। इस संबंध में ऑफिशियल वेबसाइट पर एक नोटिस जारी किया गया है। जिसके अनुसार, भर्ती परीक्षा का आयोजन 26 सितंबर, 2021 को किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को इस परीक्षा में शामिल होना है, वे hpsc.gov.in पर जाकर परीक्षा तिथि से संबंधित नोटिस चेक कर सकते हैं।

बता दें कि इस भर्ती परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के 200 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल प्रश्नों के लिए 800 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होगी। यह परीक्षा निगेटिव मार्किंग आधारित होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक की कटौती की जाएगी। भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को मौखिक परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मौखिक परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। जबकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए क्वालिफाइंग मार्क्स 45 प्रतिशत निर्धारित है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • admin

    एडिटर इन चीफ़ प्रेम चौहान हम प्रत्येक जनमानस एवं भारतीय संविधान की गरिमा को ध्यान में रखते हुए काम करतें हैं। जो समाचार पत्र, मैगज़ीन, वेबसाइट या अन्य मीडिया संगठन में सामग्री की गुणवत्ता, दिशा और नीति का निर्धारण करतें हैं। समाचार रिपोर्टों की सटीकता, निष्पक्षता और समयबद्धता सुनिश्चित करते हैं । हम अपनी टीम, वेब पोर्टल या चैनल के सम्पादकीय विभाग का नेतृत्व करते हैं, रणनीतिक दिशा तय करते हैं, और किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे पर संगठन की आवाज़ बनते हैं। इसके अलावा, हम नए विचारों, शैलियों और रिपोर्टिंग मानकों को बढ़ावा देते हुए संगठन के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हैं।

    Related Posts

    ‘उदयन शालिनी केयर’ द्वारा एक भव्य सांस्कृतिक और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “आत्मनिर्भर नारी” की थीम पर आधारित

    आगरा: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रविवार, 15 मार्च 2026 को दयालबाग स्थित प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में ‘उदयन शालिनी केयर’ द्वारा एक भव्य सांस्कृतिक और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन…

    त्यौथरः केन्द्रीय जेल के 81 बंदियों ने नव भारत साक्षरता परीक्षा में लिया भाग

    Leave a Reply