*केक काटकर मनाया बसपा सुप्रीमो का 66 वाँ जन्मदिन*

66 वाँ जन्मोत्सव..

*बहन जी ने बढ़ाया अग्रवाल समाज का मान..*

*केक काटकर मनाया बसपा सुप्रीमो का 66 वाँ जन्मदिन*

*क्षेत्र के चहुमुखी विकास और सर्व समाज की सेवा को संकल्पित।

आगरा। उत्तर प्रदेश की चार बार की मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो बहन मायावती जी का 66 वां जन्मदिन उत्तरी विधानसभा के बसपा प्रत्याशी एवं प्रमुख समाजसेवी मुरारी लाल अग्रवाल (गोयल पेंट वाले) के सुल्तानगंज पुलिया के निकट नव ज्योति अपार्टमेंट स्थित कार्यालय पर केक काटकर मनाया गया। इस दौरान बहुजन समाज पार्टी और बहन जी जिंदाबाद के नारे रह रह कर गूँजते रहे।

इस मौके पर बसपा प्रत्याशी और प्रमुख समाजसेवी मुरारी लाल अग्रवाल (गोयल पेंट वालों) ने कहा कि आगरा की अग्रवाल बाहुल्य सीट पर मुझे टिकट देकर बहन जी ने अग्रवाल समाज का मान सम्मान बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि अब तक जो उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के निवासी गड्ढे, सीवर, पानी और अन्य मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे थे, उन समस्याओं को विजयी होते ही प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मैं क्षेत्र के चहुमुखी विकास के साथ-साथ सर्व समाज की सेवा को संकल्पित हूं।

इस दौरान प्रशांत गोयल, प्रवीन अग्रवाल, भिक्की लाल गर्ग, राजीव शर्मा, महेश कुमार निमेश, संदीप मुखरिया, कामरान अहमद, धर्मेंद्र सिकरवार, मनोज सोनी, श्रीमती सुमन गोयल, बाबूजी शिवनारायण सेहरा, गुलाम रसूल, मनोरमा बौद्ध और हरिओम गोयल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    नवरात्रि के तृतीय दिवस पर मां चंद्रघंटा की भव्य झांकियां, झांकियों ने मोहा जन-जन का मन।

    नवरात्रि के तृतीय दिवस पर मां चंद्रघंटा की भव्य झांकियां, झांकियों ने मोहा जन-जन का मन। कोसीकलां। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर तृतीय दिवस को मां चंद्रघंटा की भव्य…

    मां ब्रह्मचारिणी का निकला भव्य डोला, देखने को उमड़ी भीड़।

    मां ब्रह्मचारिणी का निकला भव्य डोला , देखने को उमड़ी भीड़। कोसीकलां। मां पथवारी देवी मेला कमेटी द्वारा आयोजित 42वें वार्षिक मेले के अंतर्गत शुक्रवार को मां ब्रह्मचारिणी का भव्य…

    Leave a Reply