बल्केश्वर में 1100 परिवारों की एकता का संदेश, महाराजा अग्रसेन जयंती पर हुआ भव्य महायज्ञ

अर्जुन रौतेला आगरा। महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर रविवार को अग्रवंश एकता समिति के तत्वावधान में बल्केश्वर आईटीआई के सामने स्थित श्री अग्रसेन वाटिका में विशाल एकता महायज्ञ का आयोजन किया गया। महायज्ञ में समाज की एकता, सद्भाव और विश्व शांति की कामना के साथ श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं। कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं के लिए विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।

कार्यक्रम संयोजक एवं पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वालों ने कहा कि महायज्ञ का उद्देश्य सभी के कल्याण, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करना है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आना चाहिए, ताकि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाई जा सकें।

समाजसेविका सुमन गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने ‘एक रुपया, एक ईंट’ का संदेश देकर समाज में सहयोग और समानता की भावना को मजबूत किया था। उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। ऐसे धार्मिक आयोजनों से नई पीढ़ी को समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कारों और परंपराओं से जोड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने परिवारों से घरों में महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना कर उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।


महायज्ञ में परिवारों ने मां महालक्ष्मी, मां माधवी और महाराजा अग्रसेन का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान फैंसी ड्रेस, मेहंदी, नृत्य और चित्रकला प्रतियोगिताओं में अग्रवंशी बच्चों एवं बेटियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं ने समारोह में सांस्कृतिक रंग भर दिए।

कार्यक्रम में मुख्य यजमान गिरीश चंद्र बंसल, पूर्व पार्षद ताराचंद मित्तल ‘तोती भाई’, पार्षद पूजा बंसल, पूर्व मंडल अध्यक्ष गिर्राज बंसल, ममता सिंघल, रमन अग्रवाल, शिव शंकर अग्रवाल ‘शंभू’, कृष्ण कुमार अग्रवाल ‘गुड्डू भाई’, नूतन अग्रवाल, प्रियंका सिंघल, राजू अग्रवाल (खुशबू नमकीन), अवध गोयल, हरीश अग्रवाल ‘जुगनू’, प्रकाश चंद अग्रवाल, बबली जैन और अतुल अग्रवाल सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत महा नगर पालिका का दिपावली+++++++-

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट दीपावली पर घर बंद करके बाहरगांव जाने वाले नागरिकों के लिए सूरत महानगरपालिका की विशेष एडवाइजरी डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से बचाव के…

    गुजरात प्रदेश भावनगर पुलिस की एतिहासिक सफलता+++++–

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश भावनगर पुलिस की ऐतिहासिक सफलता: महिला हत्याकांड के आरोपी को मात्र 39 दिनों में आजीवन कारावास **त्वरित जांच और मजबूत पैरवी…

    Leave a Reply