रविना जैन एवं नेहा जैन ने मचाई गरबा इवेंट में धूम, प्रियंका जैन और रुपाली जैन बनीं ‘गरबा क्वीन’

अर्जुन रौतेला आगरा। नवरात्रि के पावन पर्व पर कमला नगर की महिलाओं ने भक्ति, उत्साह और उल्लास के साथ गरबा एवं डांडिया का आयोजन किया। कमला नगर स्थित होटल पार्क लेन में आयोजित इस गरबा इवेंट में महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज में गरबा नृत्य कर उत्सव की रौनक बढ़ा दी। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने संगीत की धुन पर जमकर गरबा किया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

राजुल महिला मंडल के कार्यक्रम का नेतृत्व कोरियोग्राफर रविना जैन एवं सीए नेहा जैन ने किया। आयोजन के दौरान प्रियंका जैन एवं रुपाली जैन ने ‘गरबा क्वीन’ का खिताब जीतकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। महिलाओं के मनोरंजन के लिए डांडिया कप राउंड, डांडिया तंबोला और फोर कॉर्नर गेम सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।


नवरात्रि के रंग में रंगे इस आयोजन में महिलाओं ने गरबा और डांडिया के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं पारंपरिक उत्सवों की खूबसूरती को प्रदर्शित किया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।


कार्यक्रम में सुमन जैन, विमलेश जैन, अंकिता, साक्षी, सलोनी, नीतू, प्रिया सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। आयोजन ने नवरात्रि उत्सव को यादगार बना दिया।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत महा नगर पालिका का दिपावली+++++++-

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट दीपावली पर घर बंद करके बाहरगांव जाने वाले नागरिकों के लिए सूरत महानगरपालिका की विशेष एडवाइजरी डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से बचाव के…

    गुजरात प्रदेश भावनगर पुलिस की एतिहासिक सफलता+++++–

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश भावनगर पुलिस की ऐतिहासिक सफलता: महिला हत्याकांड के आरोपी को मात्र 39 दिनों में आजीवन कारावास **त्वरित जांच और मजबूत पैरवी…

    Leave a Reply