रूनकता। गंगा दशहरा पर्व पर यमुना नदी में नहाते समय दो सगे भाई डूबे एक की मौत..

रुनकता। गंगा दशहरा पर यमुना में नहाते समय दो सगे भाई डूब गए। गोताखोरों ने समय रहते एक को बचा लिया, लेकिन दूसरे की मौत हो गई। दशहरा पर खुशियों का पल मातम में बदल गया। पुलिस ने कुनाल का शव पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया ।

अकबरा निवासी 10 वर्षीय कुनाल और 15 वर्षीय विशाल पुत्र धीरज सुबह आठ बजे गांव के पास स्थित यमुना में गंगा दशहरा पर नहाने गए थे। नहाते समय कुनाल गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगा। पास ही नहा रहे सगे भाई विशाल ने शोर मचाया और खुद बचाने का प्रयास किया तो वह खुद भी डूब गया। ग्रामीणों की नजर

मृतक कुनाल का फाइल फोटो
मृतक कुनाल का फाइल फोटो

पड़ी तो शोर मचा दिया। मौके पर मौजूद ग्रामीण गोताखोर दोनों भाई की तलाश में यमुना में कूद गए। सूचना मिलते परिजनों में चीख पुकार मच गई। तत्काल पुलिस भी के मौके पर पहुंच गई। कुछ देर बाद गोताखोरों ने विशाल को  सकुशल निकाल लिया लेकिन कुनाल का कोई पता नहीं चला। कड़ी मशक्कत के बाद कुनाल का शव मिला।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

    पाकुड़ नगर परिषद चुनाव: शबरी पाल बनीं अध्यक्ष, वार्ड पार्षदों की सूची यहाँ देखें

    संवाददाता :- सुमन कुमार दत्ता (पाकुड़ ) पाकुड़: पाकुड़ नगर परिषद चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। लंबे समय से चल रही चुनावी गहमागहमी के बाद, जनता ने…

    Leave a Reply