ब्रज महोत्सव समिति द्वारा आगरा वह ब्रजमंडल की कला संस्कृति पर हुआ गोष्ठी का आयोजन

आज दिनांक 5 जून 2023 को ब्रज महोत्सव समिति की एक आगरा और ब्रज मंडल की कला, संस्कृति और इतिहास विषय पर आगरा के प्रबुद्ध वर्ग द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मथुरा कृष्ण जन्म भूमि और शाही मस्जिद विवाद केस से जुड़े अधिवक्ता एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह का मथुरा से आगमन हुआ। एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह ने आगरा में ब्रज महोत्सव समिति की प्रवक्ता भावना वरदान शर्मा से उनके निवास पर भेंट की । तदोपरांत ब्रज महोत्सव समिति द्वारा आगरा पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित एक गोष्ठी में भाग लिया। गोष्ठी की अध्यक्षता महेश चंद शर्मा ने की। एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा 1670 में औरंगजेब ने जब कृष्ण जन्मभूमि का विध्वंस किया था तो उसने कटरा केशवदास के मूल ग्रह को आगरा में जामा मस्जिद में दबा दिया था जिससे हिंदुओं की आस्था आहत हो। हमने विग्रह निकालने हेतु कोर्ट में याचिका दायर की है। आगरा वासियों को इस विषय में जागरूक होना अति आवश्यक है। गोष्टी में राहुल जैन ने आगरा के इतिहास और जैन धर्म से आगरा के संबंध पर प्रकाश डाला । सुश्री गायत्री शर्मा ने कहा कि आने वाली पीढ़ी के लिए सत्य को जानना अति आवश्यक है । आज के किशोर सनातन धर्म के गुणों को आत्मसात करें । भावना वरदान शर्मा ने कहा समिति आगरा में प्राचीन समय के मंदिरों के संरक्षण के लिए प्रयास करेगी। साथ ही ब्रज की संस्कृति के पुनर्जागरण के लिए भी समय समय पर कार्यक्रम होंगे। आगरा ब्रज मंडल का एक अभिन्न अंग है। गोष्ठी में राजकुमार शर्मा, राकेश लवानिया, सुरेश शर्मा, बृजेश अग्रवाल, अजय कौशल आदि ने अपने अपने विचार रखे। गोष्ठी में आने वाले समय में समिति के कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

    सूरत में फागुन एकादशी पर गूंजा भव्य भक्ति संगीता, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

    सूरत में फागुन एकादशी पर गूंजा भव्य भक्ति संगीता, भक्ति में डूबे श्रद्धालु   सूरत। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फागुन एकादशी के पावन पर्व पर सूरत शहर…

    Leave a Reply