*राजीव खंडेलवाल के कविता संग्रह ‘ड्वेलिंग विद डिनायल’ को मिली देश-दुनिया के जाने-माने अंग्रेजी समीक्षकों की सराहना*

 

*राजीव खंडेलवाल के कविता संग्रह ‘ड्वेलिंग विद डिनायल’ को मिली देश-दुनिया के जाने-माने अंग्रेजी समीक्षकों की सराहना*

*राजीव खंडेलवाल के काव्य-दर्शन पर गुरुग्राम से प्रकाशित हुई समीक्षा की छठवीं पुस्तक*

आगरा। ताजनगरी के ख्याति प्राप्त अंग्रेजी कवि, साहित्यकार, समीक्षक और संपादक राजीव खंडेलवाल ने एक बार फिर अंग्रेजी साहित्य जगत में आगरा का नाम रोशन किया है।
उल्लेखनीय है कि राजीव खंडेलवाल के नवीनतम अंग्रेजी कविता संग्रह ‘ड्वेलिंग विद डिनायल’ को देश-दुनिया के जाने-माने समीक्षकों, शिक्षाविदों और संपादकों की सराहना मिली है। समीक्षा और सराहना के इन 26 बड़े-छोटे आलेखों को गुरुग्राम के अर्थ विजन पब्लिकेशंस ने “क्विंटेसेंस ऑफ इमोशंस इन मैन एंड हिज सेल्फ, वॉल्यूम टू, क्रिटिक्स” के शीर्षक से 120 पृष्ठ की पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया है।
राजीव खंडेलवाल के काव्य सृजन और काव्य दर्शन पर प्रकाशित हुई समीक्षा की इस छठवीं पुस्तक का संपादन सीपी महिला महाविद्यालय जबलपुर की सेवानिवृत्त अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. शोभा दिवाकर ने बेहद प्रतिबद्धता के साथ किया है। इस पुस्तक में अंशुलिका पॉल, डीसी चैंबियाल, जयश्री गोस्वामी, जूलिया देवर्धी, के. बालाचंद्रन, कैलाश अहलूवालिया, मनोज कुमार पाठक, मारिया क्रिस्टीना, नीलांजना पाठक, केवी डोमिनिक, पीसीके प्रेम जैसे जाने-माने समीक्षकों और संपादकों के आलेख शामिल हैं।
रिंग रोड-विजय नगर क्षेत्र की कलकत्ता वाली बगीची निवासी राजीव खंडेलवाल ने बताया कि इससे पूर्व जाने-माने अंग्रेजी विद्वान और साहित्यकार डॉ. सोमपी रंचन, डॉ. भूपेंद्र परिहार, डॉ. वीवीबी रामाराव और डॉ. राम शर्मा आपकी कविताओं पर आलोचनात्मक विश्लेषण की पुस्तकें लिख चुके हैं।

 

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

    Agra News: DM की अध्यक्षता में पर्यावरण संरक्षण बैठक, वेटलैंड और वृक्षारोपण पर फोकस

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी आगरा। जनपद में पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सक्रियता तेज हो गई है। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण…

    Leave a Reply