Kiraoli News: मुनि की हत्या पर जैन समाज में गुस्सा, आज बंद रहेगा बाजार tn news 24 reporter Sumit mittal

पांच जुलाई को कर्नाटक में हुई थी जैनमुनि की हत्या- एसडीएम किरावली को ज्ञापन दिया सकल जैन समाज और व्यापार मंडल के लोग

कर्नाटक में जैन संत कामकुमार नंदी महाराज की हत्या को लेकर जैन समाज में आक्रोश है। हत्या के मामले में ठोस कार्रवाई न होने पर किरावली मिडाकुर अछनेरा फतेहपुर सीकरी में बाजार बंद रहा। सकल जैन समाज के विनम्र निवेदन पर बुधवार को जैन समाज के लोगों ने प्रतिष्ठान बंद रखने का ऐलान किया। वहीं व्यापारिक और सामाजिक संगठनों ने बंद का समर्थन करने की घोषणा की।
दरअसल, पांच जुलाई काे कर्नाटक के चिकोड़ी जिले में नंद पर्वत पर विराजित जैन मुनि कामकुमार नंदी महाराज की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। इसे लेकर पिछले कई दिनों से जैन समाज में आक्रोश है। समाज के लोगाें ने पिछले दिनों जुलूस निकालकर संतों की सुरक्षा के लिए जैन श्रमण सुरक्षा आयोग बनाने की मांग की थी, लेकिन इस पर सरकार ने गौर नहीं किया। वहीं मुनिश्री की हत्या के मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।इसे लेकर जैन संतों ने 20 जुलाई को भारत बंद का आह्वान किया है। बुधवार को किरावली प्रदीप जैन ने बताया विनोद कुमार जैन जी की अध्यक्षता मै बाजार बन्द करने का निर्णय लिया इस दौरान किरावली फतेहपुर सीकरी मिडाकुर अछनेरा के बाजार को बंद रखने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर अध्यक्ष विनोद कुमार जैन, मंत्री संजीव कुमार जैन ,अर्थ मंत्री सुनिल कुमार जैन,ने कहा कि सरोवर, तरुवर व साधुवर समाज के लिए होते हैं। यह हमेशा ही समाज को कुछ न कुछ देते ही हैं, लेते कुछ नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि देश में एक जैन साधु की निर्मम हत्या होना, खेदजनक है। ऐसी घटना पहले कभी भी किसी काल में नहीं घटी है। सरकारों को इस पर गहन चिंतन कर साधुओं की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाने चाहिए। प्रदीप जैन, टीटू जैन, ने बताया कि जैन समुदाय के किरावली बंद के आह्वान का कस्वा के सभी व्यापारिक व सामाजिक संगठनों ने समर्थन किया है। सुबह 10बजे जैन समाज और सभी व्यापार मंडल समस्त पदाधिकारीगण ने मिलकर एसडीएम किरावली को ज्ञापन दिया इस अवसर पर पुष्पेंद्र जैन, देवेंद्र जैन,सुनील जैन,धीरज जैन, मनीष जैन,दीपक जैन, दिनेश जैन, सतीश जैन, पंकज जैन,विनय जैन,मौजूद रहे

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के चौरासी तहसील के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र की उद्योग इकाइयों में स्थानिक लोगों को रोजगार एवम् अन्य सुविधाओं तथा ठेकेदारों द्वारा मज़दूरों पर अत्याचार रोकने हेतु गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने विभागीय अधिकारियों को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक शोषण व श्रम क़ानूनों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की मांग सूरत ज़िले के चोर्यासी तालुका स्थित हजीरा…

    गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर की दो सौ करोड़ रुपए कीमत की जमीन घोटाले और पत्रकार को बेरहमी से पीटने के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने की गृह मंत्री से कार्यवाही करने की अपील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट ( गृह मंत्रीजी, इनका जुलूस निकाला जाए ) अहमदाबाद में एक पत्रकार पर हमला कर मारपीट का वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की…

    Leave a Reply