अंतर्राष्ट्रीय संत श्री अरविंद जी महाराज, के सानिध्य में मंगल कलश यात्रा के साथ,श्रीशिव महापुराण रस महोत्सव का शुभारंभ।

अंतर्राष्ट्रीय संत श्री अरविंद जी महाराज, के सानिध्य में मंगल कलश यात्रा के साथ,श्रीशिव महापुराण रस महोत्सव का शुभारंभ।

 

 

बैंड बाजो,ढोल मंजीरों की धुन पर झांकियों संग निकली कलश यात्रा।

कथा के मुख्य यजमान सुरेश चन्द्र सिंघल और मधु सिंघल।

 

आगरा:शिव महापुराण रस महोत्सव से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा से वातावरण शिवमय हो गया। जनक पार्क विकास समिति की ओर से कमला नगर स्थित जनक पार्क में शिव मंदिर से प्रारम्भ हुई 351 कलशों के साथ पीताम्बर परिधान पहने महिलाओं ने उत्साह व उमंग के साथ कलश यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा जिस मार्ग से निकली, वहां देखने व स्वागत करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं सिर पर कलश लिए मंगल गीत गाती हुई चल रहीं थी। नाचते गाते भक्तों संग कलश यात्रा कथा स्थल जनक पार्क पर पहुंची। बग्घी पर विराजमान व्यास पीठासीन अरविन्द जी महाराज आशीर्वाद देते चल रहे थे।

श्री शिव महापुराण कथा 31 जुलाई तक दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक चलेगी।

कथा के मुख्य यजमान सुरेश चन्द्र सिंघल और मधु सिंघल है।

शिव पुराण कथा के प्रथम दिन अंतरराष्ट्रीय संत श्री अरविन्द जी महाराज के श्री मुख से कथा स्थल पर श्री शिव पुराण परिचय, महात्म्य कथा और कथा सुनने के नियमो के वर्णन से वातावरण भक्ति मे सराबोर हो गया। शिव पुराण का संक्षेप में श्रोताओं को सार बताते हुए कहा कि शिव पुराण सभी पुराणों में सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण व सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली पुराणों में से एक है। भगवान शिव के विविध रूपों, अवतारों, ज्योतिर्लिंगों, भक्तों और भक्ति का विशद् वर्णन किया गया है। इसमें शिव के कल्याणकारी स्वरूप का तात्त्विक विवेचन, रहस्य,महिमा और उपासना का विस्तृत वर्णन है। महाराज जी ने कहा कि भगवान शिव एवं शिव महापुराण की महिमा अपरंपार है। श्रीशिव की शरण मे आने से जीव के समस्त पाप भस्मीभूत हो जाते हैं। जीव परम् पवित्र होकर शिवलोक का अधिकारी होता है। सब तो देव हैं लेकिन शिव जी महादेव हैं।

ऐसे महादेव की शरण मे पहुंचकर जीव,परमपद पाता है।

शिवपुराण मे आज।

मीडिया समन्वयक विमल कुमार ने बताया कि दूसरे दिन नारद कथा व शिव लिंग महिमा का वर्णन किया जाएगा। इस अवसर पर नीता अग्रवाल, तरुणा अग्रवाल, अर्चना गर्ग, कमलेश जैन, अंजू बंसल, विनीता अग्रवाल, मोहिनी मित्तल, सुनीता अग्रवाल, विनोद जैन, पार्षद प्रदीप अग्रवाल, प्रमोद कुमार अग्रवाल, विजय अग्रवाल, संजीव बसंल, प्रदीप अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, महेंद्र कुमार जैन आदि मौजूद रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    आज टमस नदी में तेज बहाव के साथ-साथ जल का तीन रंग देखने को मिला

    *नि, प्र*, *त्योथर नगर में भव्य कलश यात्रा के साथ श्री राम कथा का शुभारंभ हुआ*

    *नि, प्र*, *त्योथर नगर में भव्य कलश यात्रा के साथ श्री राम कथा का शुभारंभ हुआ* *त्योथर नगर के प्राचीन रावणा ग्राउंड में भव्य कलश यात्रा के साथ श्री राम…

    Leave a Reply