चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लेंडिंग पर खुशी का माहौल

चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लेंडिंग पर खुशी का माहौल:भाजपा कार्यकताओं ने की आतिशबाजी, टीवी पर देखा खुशी का पहल भारत के चंद्रयान 3 की चांद पर बुधवार शाम को सॉफ्ट लेंडिंग होने के बाद कस्बा में भी खुशी का माहौल है। लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी है। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने देर शाम किरावली  चौराहे पर आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की है।सवा महीने के इंतजार के बाद शाम 6.03 बजे भारत के चंद्रयान 3 की चांद पर सॉफ्ट लेंडिंग हो गई। इसका दूरदर्शन समेत टीवी चैनलों पर लाइव प्रसारण हो रहा था। इसे देखने के लिए लोग शाम को सभी काम काज छोड़कर टीवी के आगे बैठे रहे। ज्यों ही 6.03 बजे इसकी सॉफ्ट लैडिंग हुई तो लोग झूम भरा उठे। लोगों के चेहरे खिल उठे। लोग एक दूसरे को बधाइयां देकर कहते नजर आये कि ये भारत का गौरव है। आज देश इतिहास रच दिया है। भारत का नाम विश्व में बड़ा हो गया है।

इस सफलता पर भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष पवन इंदौलिया के नेतृत्व में शाम करीब पौने सात बजे तिरंगा झंडा लेकर पटाखे फोड़कर किरावली  चौराहे पर खुशी मनाई। इस मौके पर आरके इंदौलिया  एवम  डॉ परमार ने कहा कि चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत रही है। भारत ने अंतरिक्ष की दुनिया में एक नया इतिहास रच दिया है। आज देश के लिए गौरव का दिन है। आज दुनिया में फिर भारत का नाम रोशन हुआ है। देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर तरक्की कर रहा है। इस मौके पर
मनीष बंसल ( बिट्टू)  मानवेन्द्र , कृष्ण कुमार,
हुस्सा पंडित, आदि बहुत लोग उपस्थित थे

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के चौरासी तहसील के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र की उद्योग इकाइयों में स्थानिक लोगों को रोजगार एवम् अन्य सुविधाओं तथा ठेकेदारों द्वारा मज़दूरों पर अत्याचार रोकने हेतु गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने विभागीय अधिकारियों को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक शोषण व श्रम क़ानूनों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की मांग सूरत ज़िले के चोर्यासी तालुका स्थित हजीरा…

    गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर की दो सौ करोड़ रुपए कीमत की जमीन घोटाले और पत्रकार को बेरहमी से पीटने के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने की गृह मंत्री से कार्यवाही करने की अपील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट ( गृह मंत्रीजी, इनका जुलूस निकाला जाए ) अहमदाबाद में एक पत्रकार पर हमला कर मारपीट का वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की…

    Leave a Reply