गर्लफ्रेंड का पहले मर्डर, लाश फ्लैट के आंगन में दफना करवा दिया सीमेंट से पक्का

Delhi:– क्राइम नगरी बनती जा रही दिल्ली में एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। दिल्ली के आर के पुरम इलाके में सर्वे ऑफ इंडिया डिफेंस ऑफिसर कॉम्प्लेक्स के सीनियर सर्वेयर की हत्या कर दी गई।

इतना ही नहीं इलाके में उस समय सनसनी मच गई जब सर्वेयर का शव सरकारी फ्लैट के आंगन में दफना हउआ मिला।

 

जानकारी के मुताबिक, कातिल ने हत्या कर पहले फ्लैट में दफनाया फिर फर्श सीमेंट से पक्का करवा दिया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी क्लर्क अनीस को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के मुताबिक मृतक 42 साल का महेश कुमार उसकी प्रेमिका पर बुरी नजर रखता था। इसके अलावा उसके 9 लाख रुपए भी नही चुकाए जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

 

आरोपी के मुताबिक, 28 अगस्त को ऑफिस से छुट्टी लेने के बाद वह लाजपत नगर और साउथ एक्स की मार्केट गया जहां से उसने 6 फीट की पॉलीथीन, फावड़ा खरीदा उसके बाद दोपहर महेश को घर बुलाया. महेश दोपहर करीब 12 बजे आरके पुरम सेक्टर 2 स्थित उसके घर पहुंच। जिसके बाद दोनों में बहस हुई और महेश के सिर पर पाइप रिंच मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी बाइक से सोनीपत अपने घर चला गया।

पुलिस को शक न हो इसलिए फोन वहीं छोड़ दिया और 29 अगस्त को आकर शव के घर के पीछे डेढ़ फीट गहरा गड्ढा कोदा उसी में महेश की लास दफना ऊपर से सीमेंट से फर्श पक्का कर दिया हालांकि आरोपी पुलिस से बच नहीं पाया और पुलिस ने 2 सितंबर को शव बरामद किया।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    आगरा के नामी हॉस्पिटल में बच्चा बदलने का आरोप

    डीसीपी से शिकायत, दंपति बोले-पहले बताया लड़का, बाद में लड़की दे दी; डीएनए टेस्ट की मांग आगरा के एक नामी हॉस्पिटल पर नवजात बच्चा बदलने का आरोप है। पीड़ित दंपति…

    कागज़ी फर्म बनाकर करोड़ों की टैक्स चोरी, 5.07 करोड़ की फर्जी आईटीसी का भंडाफोड़

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  आगरा में राज्य कर विभाग की जांच के दौरान इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) से जुड़ा एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ…

    Leave a Reply