भाभी ने 5 साल के देवर की हत्या कर फैंका कुएं में

यूपी के अलीगढ़ में गांव बरानदी में गुरुवार को दिल दहलाने वाली घटना हुई। एक महिला ने घरेलू कलह में अपने पांच वर्षीय देवर की कंबल से मुंह दबाकर हत्या कर दी। शव को बोरे में कूड़े के साथ भरकर गांव के बाहर कुएं में फेंक आई।

बोरे को बालक की बहन से ही उठवाया। आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

 

बरानदी निवासी शिवम सुबह सात बजे पिता विसंबर व माता के साथ मजदूरी करने के लिए शहर चला गया था। घर पर पत्नी मरीयम, छोटी बहन किरन, अन्नू और सबसे छोटा पांच वर्षीय भाई बादल था। सभी बच्चे खाना खाने के बाद मोहल्ले में ही खेलने चले गए। सुबह करीब साढ़े दस बजे भाभी मरीयम देवर बादल को घर बुला लाई और उसकी हत्या कर दी।

शव को ठिकाने लगाने के लिए बोरे में घर का कूड़ा व राख भरा। उसी में शव को रख लिया। अन्य बच्चे जब घर लौटकर आए तो उन्हें बादल नहीं दिखा। भाभी से उन्होंने पूछा भी, लेकिन उसने सही जवाब नहीं दिया। बच्चों से गांव के लोगों को बालक के गायब होने की जानकारी मिली तो तलाश शुरू कर दी। ग्रामीणों ने महिला को बोरा ले जाते हुए कुएं की तरफ देखा था। शक होने पर मकान से डेढ़ सौ मीटर दूर कुएं में देखा तो बादल का हाथ नजर आया। महिला ने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया। पति शिवम ने मरियम के खि‍लाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

 

खुद मर जाऊंगी या किसी को मार दूंगी

 

शिवम ने पंजीकृत कराए मुकदमा में कहा है कि मरीयम मायके जाने को लेकर कलह करती थी। समझाने पर नहीं मानती थी। कहती थी कि किसी दिन खुद मर जाऊंगी या किसी को मार दूंगी। पुलिस के अनुसार शिवम पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा है। 16 अगस्त को शिवम की सात वर्षीय बहन परी की मृत्यु हो गई थी। तब मृत्यु का कारण बीमारी बताया गया। इस घटना के बाद स्वजन अब मरीयम पर ही शक जता रहे हैं। महिला का मायका कासगंज के

थाना अमापुर क्षेत्र के गांव डेगरी में है। चार नवंबर 2022 को उसकी शादी हुई थी। उसकी उम्र शिवम से अधिक है।

महिला ने घरेलू कलह में देवर की हत्या की है। पूछताछ में बताया कि उसने कंबल से मुंह दबाकर हत्या की है। पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा।- पलाश बंसल, एसपी देहात

 

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

    आगरा के नामी हॉस्पिटल में बच्चा बदलने का आरोप

    डीसीपी से शिकायत, दंपति बोले-पहले बताया लड़का, बाद में लड़की दे दी; डीएनए टेस्ट की मांग आगरा के एक नामी हॉस्पिटल पर नवजात बच्चा बदलने का आरोप है। पीड़ित दंपति…

    Leave a Reply