ससुराली जनों से बचा तो, पत्नी ने पहुंचा दिया फंदे तक

मैंनपुरी के कुरावली में पत्नी से विवाद के बाद ससुराल वाले आ गए। ससुराल वालों ने बेटी का पक्ष लेते हुआ दामाद की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं इसके बाद पत्नी भी दो बच्चों को साथ लेकर मायके चली गई।

इस बात से पति इस कदर आहत हुआ कि उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। घरवाले जब कमरे की और पहुंचे तो बेटे की लाश फंदे पर लटकी देख पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों की चीख पुकार सुन पड़ोसी मौके पर आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

 

यहां का है मामला

थाना क्षेत्र के गांव सिरसा निवासी वीनेश (32) की शादी करीब 5 साल पहले हुई थी। उसके एक बेटा और एक बेटी है। बुधवार को वीनेश का पत्नी नीलम से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दंपती के विवाद की खबर मिलने के बाद ससुराल पक्ष के लोग भी घर आ गए थे। ससुराल वालों ने दामाद की कोई बात नहीं सुनी। बेटी का पक्ष लेते हुए दामाद की पिटाई कर दी। इसके बाद भी कोई कुछ समझने के लिए तैयार नहीं था।

पत्नी ने छोड़ा ससुराल तो…

बताया गया है कि इसके बाद पत्नी नीलम ने भी पति के बारे में नहीं सोचा और बच्चों को साथ लेकर मायके चली गई। ससुरालीजन के पीटने, पत्नी और बच्चों के चले जाने से क्षुब्ध होकर वीनेश कमरे में चला गया। उसने दरवाजा बंद कर लिया। दुपट्टे का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। कुछ देर बाद पिता रक्षपाल घर आए। जंगले से अंदर देखा तो उनके होश उड़ गए। वीनेश का शव फंदे पर लटका हुआ था। घर में चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए।

दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव

सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतरवाया। परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव को मोर्चरी भिजवाया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

 

माता-पिता से अलग रहता था वीनेश

ग्रामीणों ने बताया कि वीनेश माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी दो बहनें हैं। एक बहन की शादी हो चुकी है। वह भाई बहनों में छोटा था। मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। पिता रक्षपाल सिंह और मां दूसरे घर में रह रहे हैं। वीनेश पत्नी बच्चों के साथ अलग रहता था।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    तीन मंजिला से गिरने पर मजदूर की हुई मौत, निर्माण एजेंसी पर लापरवाही के आरोप

    *तीन मंजिला से गिरने पर मजदूर की हुई मौत, निर्माण एजेंसी पर लापरवाही के आरोप💥*   सिविल अस्पताल त्यौंथर में पेंटिंग का कार्य कर रहे मजदूर छोटेलाल माझी की तीन…

    आगरा के नामी हॉस्पिटल में बच्चा बदलने का आरोप

    डीसीपी से शिकायत, दंपति बोले-पहले बताया लड़का, बाद में लड़की दे दी; डीएनए टेस्ट की मांग आगरा के एक नामी हॉस्पिटल पर नवजात बच्चा बदलने का आरोप है। पीड़ित दंपति…

    Leave a Reply