CM योगी आदित्यनाथ ने अम्बेडकर नगर के SP को लगाई फटकार ‘उसने दुप्पटा खींचा, तुम क्या आरती उतार रहे थे?.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दूसरे कार्यकाल में पहली बार कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इस समीक्षा बैठक में प्रदेश के सभी पुलिस अधिकारी और थानेदारों को भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़ा गया।
ये बैठक करीब साढ़े 3 घंटे तक चली।

पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में महिलाओं के खिलाफ अपराध और अपराधियों पर कार्रवाई को लेकर चर्चा हुई। योगी आदित्यनाथ ने कई जिलों के कप्तान को जमकर फटकार की लगाई। हाल ही में अंबेडकर नगर से एक मामला सामने आया था, जिसमें कुछ मनचलों ने छात्रा का दुपट्टा खींचा था। उसके बाद वह गिर गई थी और उसकी मौत हो गई थी।

इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अंबेडकर नगर के एसपी को जमकर फटकार लगाई। अंबेडकर नगर मामले पर कार्रवाई में देरी हुई और इससे मुख्यमंत्री योगी भी नाराज दिखे।

उनकी आरती उतार रहे थे?: CM योगी

समीक्षा बैठक के दौरान एसपी अंबेडकर नगर अजीत सिन्हा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने निर्देश न दिए होते तो तुम अपराधियों को मिठाई खिलाते।
उनकी आरती उतार रहे थे? सीएम ने कहा कि मुझे पता है जिलों में क्या हो रहा है?

मुख्यमंत्री योगी के साथ बैठक में सभी जिलों के थानेदार भी मौजूद थे। ऐसा पहली बार हुआ कि सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक में थानेदारों को भी बुलाया गया। सीएम योगी ने साफ संदेश दिया की लापरवाही बरतने पर कुर्सी तो जाएगी, साथ ही नौकरी से भी निकाला जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो भी पुलिसकर्मी और अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं, उनको जबरन रिटायरमेंट देकर बाहर का रास्ता दिखाया जाए।

इन जिलों के पुलिस कप्तानों को सीएम ने लगाई फटकार

केवल अंबेडकर नगर के कप्तान ही नहीं, बल्कि कई जिलों के पुलिस कप्तानों को सीएम योगी ने फटकार लगाई। हाथरस, चंदौली, कासगंज, बलरामपुर, महाराजगंज, अयोध्या के पुलिस कप्तानों के कामकाज को लेकर भी सीएम योगी आदित्यनाथ असंतुष्ट दिखे। वाराणसी में हाल ही में पुलिस के द्वारा की गई लूट की घटना सामने आई थी।
इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाराज दिखे और उन्होंने चेतावनी भी दी।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के चौरासी तहसील के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र की उद्योग इकाइयों में स्थानिक लोगों को रोजगार एवम् अन्य सुविधाओं तथा ठेकेदारों द्वारा मज़दूरों पर अत्याचार रोकने हेतु गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने विभागीय अधिकारियों को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक शोषण व श्रम क़ानूनों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की मांग सूरत ज़िले के चोर्यासी तालुका स्थित हजीरा…

    गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर की दो सौ करोड़ रुपए कीमत की जमीन घोटाले और पत्रकार को बेरहमी से पीटने के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने की गृह मंत्री से कार्यवाही करने की अपील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट ( गृह मंत्रीजी, इनका जुलूस निकाला जाए ) अहमदाबाद में एक पत्रकार पर हमला कर मारपीट का वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की…

    Leave a Reply