आगरा। 15 वर्ष बाद फिर एक बार मिर्ची गैंग हुई एक्टिव। दुकानदार की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक की लूट। कमरे में कैद हुई घटना..

आगरा में एक बार फिर से मिर्ची गैंग चर्चा में आई। मिर्ची गैंग के सदस्यों ने थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में लूट की एक घटना को अंजाम दिया है। मामला आवास विकास कालोनी सेक्टर-4 पुलिस चौकी एरिया का है। यहां सेक्टर 7 स्थित दुकानदार कालीचरण वर्मा के पास मुंह ढंके मिर्ची गैंग के सदस्य सुबह लगभग पांच बजे पहुंचे। एक ने दुकानदार की आंखों में मिर्च झोंकी तो दूसरे ने गले पर झपट्टा मार कर चेन तोड़ ली और फरार हो गए। यह पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है। जिसमें मिर्ची गैंग के सदस्य घटना को अंजाम देते हुए नजर आ रहे हैं।

 दुकानदार ने साहस दिखाया और मिर्ची गैंग के सदस्यों को पकड़ने का प्रयास किया ,ऐसा करने पर मिर्ची गैंग के सदस्यों ने तमंचे की बट से कालीचरण के सिर पर बार कर दिया। घटनास्थल पर तमंचे का कारतूस भी पड़ा मिला है। देखने वाली बात है कि आज से 15 साल पहले मिर्ची गैंग ने आगरा में कई घटनाओं को अंजाम दिया था,15 साल बाद यह गैंग आगरा में फिर से सक्रिय हुआ है। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

    पाकुड़ नगर परिषद चुनाव: शबरी पाल बनीं अध्यक्ष, वार्ड पार्षदों की सूची यहाँ देखें

    संवाददाता :- सुमन कुमार दत्ता (पाकुड़ ) पाकुड़: पाकुड़ नगर परिषद चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। लंबे समय से चल रही चुनावी गहमागहमी के बाद, जनता ने…

    Leave a Reply