अयोध्या राम मंदिर कितना हुआ काम कितने श्रदालु कर सकेंगे दर्शन आइए जाने

करोड़ों भक्तों की आस्था का प्रतीक अयोध्या का भव्य राम मंदिर अब जल्द बी बन कर तैयार होने जा रहा है। कुछ ही महीनों बाद राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।
अयोध्या राम मंदिर निर्माण समिति के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है कि राम मंदिर में एक दिन में कितने श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर सकेंगे। आइए जानते हैं।

दान में मिले इतने अरब रुपये
अयोध्या राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने राम मंदिर से जुड़े सभी अपडेट सामने रखे हैं। एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि मंदिर के भूतल पर 160 स्तंभ हैं और प्रत्येक स्तंभ पर विभिन्न रूपों की 25 प्रतीकात्मक कृतियां हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए पैसा लोगों से आ रहा है और इसमें कोई सरकारी भागीदारी नहीं है। उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए 3500 करोड़ रुपये का दान मिला है।

कितने भक्त कर सकेंगे दर्शन
नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि भक्तों के कुछ आसान प्रवाह के साथ, लगभग 12 घंटों की अवधि में लगभग 70 से 75 हजार लोग दर्शन के लिए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर मंदिर 12 घंटे खुला रहे तो एक भक्त को अगर 1 मिनट भी समय दिया जाए तो 70 से 75 हजार लोग आसानी से दर्शन कर सकेंगे। शुरुआती दिनों में भीड़ अधिक हो सकती है। अगर 1.25 लाख की भीड़ होती है तो दर्शन की अवधि लगभग 20 सेकंड तक कम हो जाएगी।

कब पूरा होगा निर्माण?
नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि लोगों का सपना सच हो चुका है और मंदिर एक वास्तविकता है। मंदिर दो भागों में पूरा होगा, पहला चरण 1 दिसंबर 2023 तक पूरा होगा। पहले भाग में 2.6 एकड़ भूमि में फैला मंदिर का भूतल है जिसमें पांच मंडप हैं, जो गर्भगृह से शुरू होते हैं। यहीं पर देवता स्थापित किए जाएंगे। भूतल पर 160 स्तंभ हैं, और प्रत्येक स्तंभ इसमें विभिन्न रूपों के 25 प्रतीकात्मक कार्य हैं। वहीं, मंदिर के दूसरे तर का निर्माण दिसंबर, 2024 तक पूरा हो जाएगा।

Follow us on →     
IMG-20241223-WA0034

Updated Video
 
IMG-20241223-WA0034
gc goyal rajan
  • Related Posts

    श्री श्याम आस्था परिवार का होली मिलन समारोह व भजन उत्सव कल

    किरावली | होली के अवसर पर श्री श्याम आस्था परिवार किरावली आगरा द्वारा के एम पब्लिक स्कूल स्टेशन रोड किरावली पर भव्य होली मिलन समारोह व भजन उत्सव का आयोजन…

    उत्कल ब्राह्मण परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा होली के पावन पर्व पर संगीतमय कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    उत्कल ब्राह्मण परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रंग पर्व होली महोस्छव धूम धाम से मनाया गया गुरु वार को संध्या 7 बजे से रंगस्छोब कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, सनातन धर्म के सभी…

    Leave a Reply